बंगाल में NRC को लेकर भय का मौहाल, 6 लोगों की मौत

img

नई दिल्ली ।। बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने BJP पर आरोप लगाया कि NRC को लेकर भय का माहौल बनाया है। सोमवार को ममता ने दावा किया कि इस वजह से राज्य में छह लोगों की मौत हुई है।

तृणमूल सुप्रीमो ने यहां व्यापार संघों की बैठक को संबोधित किया। बनर्जी ने कहा, NRC बंगाल या देश के किसी भी हिस्से में नहीं होगा। असम में यह असम समझौते की वजह से हुआ। असम समझौता 1985 में तत्कालीन राजीव गांधी सरकार और ऑल असम स्टुडेंट्स यूनियन के बीच हुआ था।

पढि़ए- देवेगौड़ा ने येदियुरप्पा पर साधा निशाना, कहा- जनता से ज्यादा उन्हें भाती है कुर्सी

बनर्जी ने कहा,बंगाल में NRC को लेकर भय पैदा करने वाली BJP पर धिक्कार है,इसकारण पश्चिम बंगाल में छह लोगों की जान चली गई। मुझ पर भरोसा रखिए, बंगाल में NRC को कभी मंजूरी नहीं मिलेगी। BJP पर देश में ‘‘ लोकतांत्रिक मूल्यों को कमतर’’ करने का आरोप लगाते हुए बनर्जी ने कहा, बंगाल में लोकतंत्र है लेकिन देश के कई अन्य हिस्सों में यह खतरे में है।

उन्होंने कहा कि BJP रोजगार छीनने या भारत की अर्थव्यवस्था के नीचे जाने की कोई बात नहीं कर रही, वह तो बस अपने राजनीतिक हितों को साधना चाहती है।बनर्जी ने कहा कि हमने देखा कि उन्होंने (एबीवीपी, BJP) यादवपुर विश्वविद्यालय में क्या किया, वे हर जगह सत्ता हासिल करना चाहते हैं।

फोटोः फाइल

Related News