इन 3 वजहों से भारतीय टीम हार सकती है विश्व कप 2019, नंबर 1 है सबसे बड़ा कारण!

img

नई दिल्ली ।। टीम इंडिया का World Cup 2019 में अब तक सफ़र काफी अच्छा रहा है। भारत ने अभी तक कोई भी मैच हारा नहीं है। लेकिन आज हम आपको उन 3 कारणों के बारे में बताने जा रहे है जिसके चलते टीम इंडिया World Cup 2019 हार सकती है। आइए जानते है क्या है वह कारण।

ओपनिंग जोड़ी- शिखर धवन के चोटिल होने के बाद लोकेश राहुल टीम को वैसी शुरुआत नहीं दे पा रहे है। राहुल अच्छा स्टार्ट लेने के बाद अपनी पारी को बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पा रहे है। रोहित भी जब उनसे अपेक्षा होती है जल्दी आउट हो कर चले आते है। इसके अलावा रोहित और राहुल का तालमेल भी ठीक से जम नहीं पा रहा है।

पढ़िए-विश्वकप-2019 अफगानिस्तान के खिलाफ ज्यादा से ज्यादा डॉट बॉल करने का प्लान था- चहल

विजय शंकर- विजय शंकर को नंबर 4 पर बल्लेबाजी करना समझ से परे दिख रहा है। शंकर का प्रदर्शन अभी तक साधारण ही रहा है उन्होंने कोई बड़ी पारी नहीं खेली है। नंबर 4 पर एक ऐसे बल्लेबाज की जरुरत होती है जो विकेट पर लम्बे समय तक टिककर टीम की जरुरत के हिसाब से रन बनाता रहे लेकिन विजय ऐसा नहीं कर पा रहे है।

महेंद्र सिंह धोनी- पिछले कुछ समय से धोनी की बल्लेबाजी ने सभी को काफी निराश किया है। धोनी लगातार ज्यादा गेंदे खेलकर टीम पर दबाव बढ़ाते रहते है और अंत में आउट हो कर चले जाते है। देखा जाए तो इस World Cup में भारतीय मध्यक्रम पूरी तरह से खोखला दिख रहा है। अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया 224 रन पर सिमट गई थी।

फोटो- फाइल

Related News