पूर्व सीएम अखिलेश यादव लोकप्रियता में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हैं काफी आगे

img

लखनऊ।। आजकल सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर्स की संख्या के आधार लोकप्रियता आंकी जाती है। आंकड़ों के मुताबिक दुनियाभर में सोशल नेटवर्किंग साइट्स का इस्तेमाल करने वालों की संख्या 2017 में 2.46 बिलियन थी जो अनुमान के अनुसार 2019 में बढ़कर 2.77 बिलियन हो जाएगी।दुनियाभर में सबसे लोकप्रिय माना जाने वाला facebook है जिसके यूजर सबसे अधिक यानि 2.2 बिलियन है। जबकि इंटरनेट यूज़ करने वालों की कुल संख्या 3.00 बिलियन है।

आज मीडिया में फेसबुक पर सबसे ज्यादा लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों की खबर चली जिसमें उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को सबसे ज्यादा लोकप्रिय मुख्यमंत्री बताया गया। यह दावा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता ने मीडिया से बात करते हुए किया है कि देश के मुख्यमंत्रियों के बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का FACEBOOK PAGE रैंकिंग में नंबर वन होना कई बातें स्पष्ट करता है। पहला, यूपी की बागडोर सँभालने के बाद योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। दूसरा, मुख्यमंत्री के नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा किये जा रहे जनकल्याणकारी कार्य लगातार जनता का विश्वास जीतते जा रहे हैं।

पढ़िए- मायावती के नेतृत्व में बनेगा तीसरा मोर्चा, यूपी के बाद अब इस प्रदेश में मिली एक और सफलता

आइये जानने की कोशिश करते हैं कि पूर्व मुख्यमंत्री अखलेश यादव और वर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फेसबुक और ट्वीटर पर क्या स्तिथि है। दोनों के कितने फॉलोवर्स हैं और कितने लाइक हैं।

पढ़िए- गठबंधन के बाद 2019 में टिकट को लेकर घमासान, अमर सिंह के इस करीबी नेता को अखिलेश यादव…

FACEBOOK PAGE : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फेसबुक पेज के बारे में करें तो उनके (योगी आदित्यनाथ) के पेज को लाइक करने वालों की कुल संख्या 5460194 है वहीँ फॉलोवर्स की कुल संख्या 5464959 है।

FACEBOOK PAGE : समाजवादी पार्टी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की बात करें तो उनके (अखिलेश यादव) के पेज को लाइक करने वालों की कुल संख्या 6646642 है। वहीँ फॉलोवर्स की बात करें तो कुल संख्या 6626242 है।

TWITTER : ट्वीटर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 2555362 फॉलोवर्स हैं यानि 2.5M वहीँ पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की बात करें तो ट्वीटर पर उनके फॉलोवर्स की संख्या 8002197 है यानि 8.0M

 

पढ़िए- 2019 चुनाव को लेकर अखिलेश यादव ने खोला बड़ा राज, कहा यहां 2 सीएम…

आंकड़ों के अनुसार सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सोशल मीडिया में आज भी लोकप्रियता के शीर्ष पर हैं। मुख्य्मंत्री पद पर न रहते हुए भी अखिलेश यादव की लोकप्रियता दिनोंदिन बढ़ती जा जा रही है। वहीँ उत्तर प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बात करें तो सोशल मीडिया में भले ही उनकी लोकप्रियता का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है लेकिन अभी वो पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से काफी पीछे हैं।

फोटोः फाइल

Related News