शादी से ठीक पहले होने वाले पति के साथ होटल गई लड़की, फिर आधी रात में वहां हुआ कुछ ऐसा कि लड़की की चली गई जान

img

गाजियाबाद ।। एक युवती की शादी तय हो जाती है और वो अपने होने वाले हस्बैंड के साथ होटल में जाती हैं। वहां रात में ऐसा कुछ होता है कि लड़की का दम निकल जाता है।

जी हां हाल ही में यूपी के गाजियाबाद जिले के कोतवाली इलाके में एक होटल के अंदर लड़का-लड़की ने जहर खा लिया। इससे मौके पर ही लड़की की मौत हो गई। जबकि लड़के को गंभीर हालत में अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों जहर खाई हालत में होटल के कमरे में मिले थे।

पढ़िए- एक्‍स प्रेमिका को होटल में अगवा कर किया दुष्कर्म, आरोपी अरेस्ट

जानकारी के अनुसार, दिल्ली के रहने वाले सुबोध और लड़की 2 दिन पहले शकरपुर में स्थित अपने घर से यह कहकर निकले थे कि डोसा खाने के लिए जा रहे हैं । उसके बाद दोनों लौटे नहीं। शुक्रवार की सुबह सुबोध ने लड़की के परिवार को फोन करके कहा कि दोनों ने जहर खा लिया है। इसके बाद जैसे ही परिवार गाजियाबाद के जिला अस्पताल में पहुंचा है तो लड़की मृत पाई गई । लड़के के बारे में बताया गया था कि वह अस्पताल में भर्ती है।

वहीं परिजनों का कहना है कि लड़का और लड़की बजरिया के एक होटल में आकर ठहरे हुए थे। जहां पर लड़की के साथ कुछ गलत हुआ है। लड़की की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि लड़का और लड़की के बीच होटल के कमरे में क्या हुआ था। परिवार वाले लड़के पर ही आरोप लगा रहे हैं उनका कहना है कि मंगनी होने के बाद से ही लड़के का परिवार दहेज की मांग कर रहा था।

फोटो- रचनात्मक

Related News