खुशखबरी- PAC में होगी 41,500 सिपाहियों की भर्ती, जल्दी ऐसे करें आवोदन

img

लखनऊ ।। यूपी में पुलिस एवं PAC में 41,500 सिपाहियों की भर्ती प्रक्रिया का विज्ञापन जारी हो गया है। 22 January से यूपी पुलिस में 41,500 जवानों की भर्ती के लिए आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

सिपाही भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 February 2018 है। इन भर्तियों के लिए Online आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। 41,500 आरक्षियों के पदों पर भर्ती होने वाले कैंडिडेट को लिखित परीक्षा के बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा भी पास करनी होगी।

पढ़िए- जन्मदिन पर स्पेशल: ऐसे परवान चढ़ा अखिलेश-डिंपल का प्यार, फिल्मी कहानी से कम नहीं

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के डीजी जीपी शर्मा ने बताया कि सिपाहियों के 41,500 पदों में 23520 पद सिविल पुलिस के होंगे, जिनमें 20 फीसदी आरक्षण महिलाओं के लिए होगा। 18 हजार पदों पर PAC आरक्षी सीधी भर्ती होगी। सिविल पुलिस के शेष 480 पद स्पोर्ट्स के खिलाड़ियों के रिजर्व होंगे।

विज्ञापित कुल पदों में 23520 पद सिविल पुलिस व 18000 पद PAC के सिपाही के होंगे। सिविल पुलिस के पदों के लिए महिला अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकेंगी। जबकि PAC के पदों के लिए केवल पुरुष अभ्यर्थी ही योग्य होंगे।

पढ़िए- जल्दी करें, केवल एक इंटरव्यू देकर यहां करें सरकारी नौकरी, आवेदन मुफ्त

सिविल पुलिस के कुल पदों में 11761 पद अनारक्षित, अन्य पिछड़ा वर्ग के 6350, अनुसूचित जाति के 4939 व अनुसूचित जाति के 470 पद शामिल हैं।

इसी तरह PAC सिपाही के कुल पदों में 9000 पद अनारक्षित, अन्य पिछड़ा वर्ग के 4860, अनुसूचित जाति के 3780 व अनुसूचित जनजाति के 360 पद शामिल हैं। भर्ती प्रक्रिया में सभी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपए होगा।

फोटोः फाइल

इसे भी पढ़िए

ÓñûÓÑüÓñÂÓñûÓñ¼Óñ░ÓÑÇ ! Óñ»ÓÑéÓñ¬ÓÑÇ Óñ«ÓÑçÓñé Óñ¿Óñ┐ÓñòÓñ▓ÓÑÇ Óñ╣ÓÑêÓñé ÓñÂÓñ┐ÓñòÓÑìÓñÀÓñòÓÑïÓñé ÓñòÓÑÇ Óñ¼ÓñéÓñ¬Óñ░ Óñ¡Óñ░ÓÑìÓññÓñ┐Óñ»Óñ¥Óñé, Óñ»Óñ╣Óñ¥Óñé Óñ¬Óñ░ ÓñÉÓñ©ÓÑç ÓñòÓñ░ÓÑçÓñé ÓñåÓñÁÓÑçÓñªÓñ¿

 

Related News