पड़ोस की भाभी का नहाते समय वीडियो बना रहा था लड़का, हुआ ये हाल

img

नई दिल्ली ।। महाराष्ट्र के ठाणे में महिलाओं के नहाते समय वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। इसी कड़ी में पुलिस ने शनिवार को एक आरोपी को अरेस्ट किया है। मामला कपूरबावदी पुलिस स्टेशन का है, जहां एक महिला ने अपने पति के साथ थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई।

पीड़ित ने आरोप लगाया कि शुक्रवार की रात नहाते वक्त बाथरूम की खिड़की पर एक मोबाइल फोन मिला। जिसके बाद उसने तुरंत अपने पति को इस घटना के बारे में बताया। पुलिस के एक अफसर ने बताया की महिला ने आरोपी को भागते हुए भी देखा था।

पढ़िए- छात्रा से हर रोज़ Principal साहब करते थे अश्लील बातें और छेड़छाड़, हो गए अरेस्ट

आरोपी की पहचान 34 वर्षीय अविनाश कुमार के रुप में हुई है। अविनाश भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-बॉम्बे का छात्र है। पुलिस ने आरोपी छात्र पर भारतीय दंड संहिता की धारा 354 के तहत मामला दर्ज किया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस अफसर ने कहा कि छात्र के मोबाइल फोन में पुरुषों और महिलाओं के क्लिप थे। वीडियो क्लिप ज्यादातर एक ही बिल्डिंग में रहने वाले लोगों के थे।

आपको बता दें कुछ वक्त पहले पुडुचेरी से भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था। यहां एक व्यक्ति को बाथरूम में नहा रही लड़की को बाइक पर चढ़कर देखने की वजह से स्थानीय लोगों ने जमकर पिटाई की थी। इसके बाद लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया था।

फोटो- प्रतीकात्मक

Related News