महिला ने 11 मर्दों के साथ बनाए संबंध, तो सरेआम लोगों ने दी ये खौफनाक सजा

img

नई दिल्ली ।। अफ्रीका में एक महिला को 11 मर्दों के साथ शादी करने पर वहां के लोगों ने बहुत भयंकर सजा दी। जिसे जानकर आपकी रूह कांप उठेगी।

दरअसल, अफ्रीक के सोमालिया में एक महिला को दर्दनाक मौत की सजा दी गई। पहले तो महिला को पत्थरों से मारा गया जिसकी वजह से उसकी मौत हो गयी। उसके बाद उसे वहीं दफना दिया गया। सोमालिया में आतंकी संगठन अल-शबाब की शरिया कोर्ट में महिला को एक से ज्यादा मर्दों के साथ शादी करने व बिना तलाक के शादी करने का दोषी माना था। जिसकी उसे यह खौफनाक सज़ा दी गयी है।

पढ़िए- इस महिला ने 100 से ज्यादा मर्दों के साथ बनाए शारीरिक संबंध, इस खास वजह से करती है ये काम

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, महिला को मौत की सजा देने के लिए उसे सिर तक जमीन में गाड़ दिया गया। उसके बाद अल-शबाब के लड़ाकों ने उसकी मौत हो जाने तक पत्थर बरसाए। इस मामले में महिला के 9 पतियों ने कोर्ट में गवाही दी थी। शुकरी अब्दुल्लाही नाम की 30 साल की महिला को मास्क पहने कई आदमियों द्वारा पब्लिक स्वॉयर पर यह सजा दी गई। इस घटना को देखने के लिए लोगों की भीड़ भी जमा हो गई थी। सबसे बड़ी बात तो यह थी कि किसी ने भी महिला को बचाने का प्रयास नहीं किया।

पढ़िए- गैंगरेप- बिना कपड़ों के मिला लड़की का शव, दरिंदों ने लाश के साथ भी की दरिंदगी

इस मामले में अल-शबाब संगठन के रीजनल गवर्नर मोहम्मद अबु ओसामा का कहना है कि महिला को उसके 9 पतियों के साथ कोर्ट में पेश किया गया था। उन सभी ने महिला का पति होने की बात कही थी। जिसके बाद वहां के न्यायधीश ने कहा कि उस महिला ने खुद यह बात स्वीकारी कि उसने बिना किसी को तलाक दिए 11 मर्दों से शादी की थी। तो वहीं विरोधियों ने इसी बात पर महिला को सज़ा दी है।

फोटोः प्रतीकात्मक

Related News