मौत के कुछ घंटे पहले इस महिला ने प्रेमी के साथ रचाई शादी, दी ये मिसाल

img

नई दिल्ली ।। कैंसर से लड़ रही एक महिला ने अपनी मौत से कुछ घंटों पहले जिंदादिली की शानदार मिसाल कायम की। इस महिला ने अपनी मौत से कुछ घंटे पूर्व अस्पताल के बेड पर लेटे हुए, अपने प्रेमी के साथ शादी रचाई और उस पल को लोगों के लिए यादगार बना दिया।

31 वर्षीय हीथर लिंडसे को डॉक्टरों ने साल 2015 में ब्रेस्ट कैंसर बताया था और साथ ही ये भी कहा था कि उनके पास जीवित रहने के लिए ज्यादा समय नहीं है। लेकिन लिंडसे उन लोगों में से नहीं थीं जो इस बात से हताश हो जाएं। उन्होंने अपने 35 साल के प्रेमी डेविड मोशर के साथ शादी करने का फैसला किया।

पढ़िए- इस फेमस Singer के फिगर को देखकर पुलिस ने किया अरेस्ट, जानिए क्या है मामला

डॉक्टरों ने बताया था कि हीथर लिंडसे के पास 2 साल का ही वक्त है। लिंडसे और मोशर ने तय किया था कि 30 December 2017 को दोनों शादी करेंगे। लेकिन लिंडसे के पास इतना समय नहीं था, इसलिए दोनों ने 22 December को ही कनेक्टिकट के फ्रांसिस अस्पताल में शादी रचाई।

लिंडसे की बहन क्रिस्टीना बताती हैं कि 22 December को लिंड्स्ले और मोशर ने शादी की ड्रेस पहनी। उस दौरान परिवार के अन्य सदस्य भी वहां मौजूद थे। ईसाई परंपरा के अनुसार जब उनसे पूछा गया कि क्या वो डेविड मोशर को पति के रूप में अपनाएंगे तो लिंडसे ने कहा ‘Yes I Do’, और उसके बाद हाथ उठाकर खुशी जाहिर की। यही लिंडसे के आखिरी शब्द थे क्योंकि इसके बाद 23 December को ही उनकी मृत्यु हो गई।

पढ़िए- अनुष्का से कहीं ज्यादा सुंदर है विराट की ये भाभी, देखिये तस्वीरें

आपको बता दें कि बेड पर लेटे हुए, दुलहन की ड्रेस पहने और हवा में हाथ उठाए हुए लिंडसे की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। उनकी शादी की तय की गई तारीख 30 December को यानि कल, हीथर लिंडसे को दफनाया गया।

फोटोः फाइल

इसे भी पढ़िए़

ÓñçÓñ© Óñ«ÓÑëÓñíÓñ▓ ÓñòÓÑÇ ÓññÓñ©ÓÑìÓñÁÓÑÇÓñ░ÓÑçÓñé Óñ©ÓÑïÓñÂÓñ▓ Óñ«ÓÑÇÓñíÓñ┐Óñ»Óñ¥ Óñ¬Óñ░ Óñ╣ÓÑï Óñ░Óñ╣ÓÑÇ ÓñÁÓñ¥Óñ»Óñ░Óñ▓, ÓñªÓÑçÓñûÓñ¿ÓÑçÓñé ÓñÁÓñ¥Óñ▓ÓÑïÓñé ÓñòÓÑç ÓñøÓÑéÓñƒÓÑç Óñ¬Óñ©ÓÑÇÓñ¿ÓÑç

 

Related News