मौसम ‎विभाग का बड़ा अलर्ट, देश के इन ‎हिस्सों में हो सकती है जोरदार बा‎रिश

img

नई दिल्ली ।। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार सौराष्ट्र और कच्छ के अलग-अलग स्थानों पर आज भारी वर्षा होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम के कुछ स्थानों पर भी पूरे दिन भारी बारिश देखी जा सकती है। आईएमडी ने अपने अखिल भारतीय मौसम चेतावनी बुलेटिन में कहा, त्रिपुरा, गुजरात क्षेत्र, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण, गोवा और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल जैसे स्थानों पर भारी से बहुत अधिक भारी बारिश होने की संभावना है।

पढि़ए-पाकिस्तान को लगा 18 करोड़ का चूना, बिना यात्रियों के पाक ने उड़ा दिए 82 विमान

हालांकि इस दौरान 45-55 किलोमीटर की रफ्तार से झारखंड और ओडिशा में तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है। उत्तर पूर्व और आसपास के पूर्व-मध्य अरब सागर, पश्चिमी भागों में ये हवाएं प्रबल होने की संभावना है। मछुआरों को सलाह दी है कि वह कुछ दिनों के लिए इन इलाकों में ना जाएं। मानसून ट्रफ उत्तरी राजस्थान से होकर गुजर रहा है। मानसून ट्रफ और अन्य दोनों मौसमी सिस्टमों के कारण दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना भी बन रही है। अगले 48 घंटों तक दिल्ली-एनसीआर की हवाओं में नमी अधिक बनी रहेगी।

फोटोः फाइल

Related News