नई दिल्ली ।। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने इसी महीने 1-2 दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद भवन में शादी की है। शादी के बाद ही दोनों को मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी में देखा गया था।
वहीं इस कपल ने अपना शॉर्ट हनीमून ओमान में मनाया था। इसके बाद से ही हर कोई जानना चाहता है यह कपल अपना हनीमून मनाने कहां जाएगा? आइए हम बातते हैं कि प्रियंका और निक अपने हनीमून पर कहां और कितने दिनों के लिए जा रहे हैं।
ओमान में क्वालिटी टाइम बितने के बाद ये कपल अपने दूसरे हनीमून पर जाने की तैयारी में हैं। अपने पहले हनीमून की कुछ तस्वीरें मीडिया पर शेयर की थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये कपल 28 दिसंबर को दूसरे हनीमून के लिए निकल जाएंगे और वापसी 10 जनवरी को होगी।
जिस देश में प्रियंका-निक हनीमून के लिए जा रहे हैं उसे धरती का स्वर्ग कहा जाता है। सूत्रों की मानें तो प्रियंका अपने दूसरे हनीमून पर जाने से पहले अपने सभी प्रोजेक्ट को पूरा करेंगी।
खबरों की मानें तो प्रियंका 17 दिसंबर से अपनी आगामी फिल्म ‘स्काई इज पिंक’ के कुछ हिस्सों की शूटिंग पूरा करेंगी। कुछ समय पहले प्रियंका और निक एक फैन पेज से रिसेप्शन को लेकर एक वीडियो कार्ड सामने आया। इसमे इस बात की जानकारी दी गई थी कि निक्यंक का रिसेप्शन 20 दिसंबर को होटल ताज लैंड्स में गुरूवार शाम 9 बजे से आयोजित किया जाएगा।