ईवीएम से नही, बैलेट पेपर से जीतकर आए सपा प्रत्याशी : अखिलेश यादव

img

LUCKNOW ।। SAMAJWADI PARTY मुख्यालय पर डॉ. लोहिया सभागार में शनिवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सभा को संबोधित किया । नवनिर्वाचित नगर निगम के पार्षदों, नगरपालिका परिषद और नगर पंचायत के अध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई।

सभा को संबोधित करते हुए SP के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, SP प्रत्याशी ईवीएम की तुलना में बैलेट से ज्यादा जीतकर आए हैं। अयोध्या में राम जन्मभूमि वार्ड से SAMAJWADI PARTY जीती हैं। अपनी जीत का BJP कुप्रचार करती है। उत्तर प्रदेश में 9 महीनों में BJPसरकार ने कोई काम नहीं किया हैं अपराध रूक नहीं रहे हैं।

 

अखिलेश यादव

अखिलेश ने कहा, BJPके अंदर कूड़ा ज्यादा है, लेकिन वही लोग झाड़ू पकड़े हुए हैं ज‍िनसे कहीं सफाई नहीं हुई है। गुजरात में भी कूड़ा ज्यादा था। भाजपाई गुजरात मॉडल का झूठा प्रचार करते हैं।

भाजपाइयों के विचारों में गंदगी भरी है। झाड़ू की समस्या नहीं है, समस्या कूड़े की है। अब इस कूड़े को साफ करने की जिम्मेदारी SAMAJWADI PARTY को उठानी होगी।

SP के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले पार्षदों और अध्यक्षों की जीत से पार्टी का सम्मान बढ़ा है। पार्टी ऐसे लोगों का हर संभव सहयोग करेगी।

अखिलेश यादव ने कहा, 2019 में लोकसभा का बड़ा चुनाव है, उसे भी लक्ष्य मान कर काम करना है। BJPके झूठ से सभी को सावधान रहना है। BJP अफवाहें फैलाती है और मुद्दों के साथ खिलवाड़ करती है।

 

यह भी पढ़ें.  प्रियंका गांधी इस सीट से लड़ेगी 2019 का चुनाव, विपक्षियों में मचा हड़कंप

 

नोटबंदी और जीएसटी से अर्थव्यवस्था तबाह हुई है। बेरोजगारी बढ़ी है। न तो भ्रष्टाचार खत्म हुआ है और न ही अभी तक पता चला कि कालाधन कहां चला गया। बिजली की दरें बढ़ा दी गई है जिससे किसान पर बोझ बढ़ेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की कमर टूट जाएगी।

BJP स्मार्ट सिटी की बड़ी बातें करती है, लेकिन यह स्मार्ट सिटी क्या है और कहां है? इसका अता-पता नहीं मिलता है। BJPऐसे ही अफवाहें फैलाती है और झूठ के सपने दिखाती है। BJPसरकारों ने अब तक कोई भी उल्लेखनीय काम नहीं किया हैं।

BJP से गांव, गरीब, किसान नौजवान सभी परेशान हैं। BJPने नगर निगम के महापौर के चुनावों का इस तरह शोर मचाया था जैसे चुनाव सिर्फ नगर निगमों में ही हुआ हो। पूरे राज्य में नगर पंचायत और नगरपालिका परिषद के चुनावों की BJP ने चर्चा तक नहीं की। सच्चाई तो यह है कि इन चुनावों में BJP बुरी तरह पराजित हुई है।

इस मौके पर विधानसभा में नेता विरोधी दल रामगोविन्द चौधरी, नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद अहमद हसन, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, पूर्वमंत्री राजेंद्र चौधरी, समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related News