नई दिल्ली ।। हमारे देश में आज एक से बढ़कर एक कलाकार मौजूद हैं। कोई अपने अभिनय के लिए जाना जाता है, तो कोई एक्शन के लिए। समस्त कलाकारों में से सबसे अधिक फीस बसूलने की बात की जाए तो तुरंत सबसे पहले सलमान और शाहरुख का नाम जुबान पर आता है।
दरअशल, दोनों ही कलाकार लगभग 3 दशकों से फिल्म इंडस्ट्री में बने हुए हैं। दर्जनों सुपरहिट फिल्में दे चुके ये कलाकार आज अपनी हर फिल्म के लिए 40 से 50 करोड़ रूपए फीस के रूप में लेते हैं।
अगर आपको लगता है की पूरी फिल्म इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा फीस शाहरुख या सलमान लेते हैं तो आपको बता दें की आप गलत हैं। दरअसल, देश में सबसे अधिक फीस साउथ के सुपरस्टार ‘रजनीकांत’ को मिलती है। रजनीकांत अपनी एक फिल्म के लिए 60 करोड़ रूपए फीस लेते हैं। इतना ही नहीं वे फिल्म के मुनाफे में हिस्सेदारी भी लेते हैं।
आपको बता दें कि रजनीकांत आज केवल साउथ इंडिया में ही नहीं बल्कि पूरे हिन्दुस्तान में और पूरे विश्व में अपनी बड़ी फैन फॉलोइंग रखते हैं। रजनीकांत की हर फिल्म कन्नड़, तमिल, तेलगु और हिंदी के साथ साथ अंग्रेजी और भी कई भाषाओं में रिलीज की जाती है। रजनीकांत की हर फिल्म साउथ में एक नया रिकॉर्ड कायम करती है। उनकी लगभग सभी फिल्में 200 करोड़ का आंकड़ा आसानी से पार कर लेती हैं।