यूपी उपचुनाव में शिवपाल-मुलायम नहीं करेंगे प्रचार, सामने आई ये सबसे बड़ी वजह !

img

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी। पार्टी ने सिर्फ नूरपुर उपचुनाव के लिए यह सूची निर्वाचन आयोग को भेजी है जिसमें पार्टी के बुजुर्ग नेता मुलायम सिंह यादव और उनके भाई शिवपाल सिंह यादव का नाम शामिल नहीं है। दोनों का नाम फूलपुर और गोरखपुर में हुए उपचुनाव के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में भी नहीं था।

यूपी उपचुनाव में शिवपाल-मुलायम नहीं करेंगे प्रचार, सामने आई ये सबसे बड़ी वजह !

 

गौरतलब है कि कैराना के लिए रालोद पहले ही सूची जारी कर चुकी है जिसमें सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव का नाम शामिल है। नूरपुर उपचुनाव के लिए सपा के प्रमुख महासचिव राम गोपाल की ओर से जारी की गई सूची में अखिलेश यादव, किरनमय नंदा, मो। आजम खां, राम गोविंद चौधरी, राजेंद्र चौधरी, अहमद हसन, नरेश उत्तम पटेल, धर्मेंद्र यादव, रामवृक्ष यादव आदि के नाम शामिल हैं।

लेकिन इस लिस्ट में मुलायम सिंह यादव, शिवपाल यादव के नाम ने होने से ये अशंका जताई जा रही है। समाजवादी पार्टी के ये दोनों दिग्गज नेता प्रचार नही करेंगे।

अखिलेश यादव का भाजपा पर निशाना

पटना में लालू प्रसाद यादव के बेटे के विवाह कार्यक्रम से लौटने के बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि BJP ने युवाओं के सपने तोड़ दिए हैं। किसानों को धोखा दिया है। किसानों की आय दोगुनी करने का दावा BJP का ख्याली पुलाव है।

अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में BJP सरकार जनहित का कोई कार्य नही कर रही है। पूरे प्रदेश में शिक्षा-स्वास्थ्य की बुरी हालत है।
बेरोजगार नौजवानों की संख्या बढ़ती जा रही है। हत्या, दुष्कर्म, लूट, डकैती की बढ़ती घटनाओं से BJP सरकार की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगते हैं। BJP सरकार कोई भी नया काम नही कर रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार लोगों का मुददों से ध्यान हटाकर जातीय विद्वेष फैलाने का काम कर रही है। जनता प्रदेश सरकार की अक्षमता और झूठे प्रचार को जान गई है।

फोटो-फाइल।।

Related News