टैरो राशिफल : 16 नवंबर 2018 दिन- शुक्रवार, आपका दिन शुभ हो !

img

टैरो राशिफल : 16 नवंबर 2018 दिन- शुक्रवार, आपका दिन शुभ हो !

टैरो राशिफल

मेष:
आपकी आय अच्छी रहेगी, आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। घर के बड़े-बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। अध्यात्मिक उन्नति होगी।

वृषभ:

नई सूचनाएं और संदेश आपकी महत्वाकांक्षाओं को नए पर लगा सकते हैं। यात्राओं की अधिकता के कारण स्वास्थ कुछ नरम रहेगा।

मिथुन:
आपकी किसी लापरवाही या गलती की वजह से परिवार में अशांति बढ़ सकती है। वित्तीय मामलों में अपकी व्यस्तता बनी रहेगी। संक्रमित रोगों से बचना चाहिए।

कर्क:
दूसरे लोगों के सामने आप अपने आपको बेहतर ढंग से अभिव्यक्त करेंगे। भूमि या भवन के विवाद के कारण मानसिक अशांति होगी।

सिंह:

सामान्य सी बात पर कानूनी विवाद उत्पन्न हो सकता है। कामकाज और रोजमर्रा के कार्यों को आप बेहतर ढंग से निपटाएंगे। यात्रा का योग बन रहा है।

कन्या:
ऊंचे ख्यालों में खोए रहेंगे तथा कुछ कल्पनाएं आपके मन को व्यथित कर सकती हैं। नई परियोजनाओं की शुरुआत करें और दूसरों से सहयोग लेने में हिचक न दिखाएं।

तुला:
इस समय आपको कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है। दाम्पत्य जीवन कुल मिलाकर ठीक रहेगा। नए रोजगार प्राप्ति में सहायता मिलेगी।

वृश्चिक:

इस समय आपको नए कार्यों की योजना बनानी चाहिए। ग्रहस्थितियां अनुकूल होने के कारण संघर्ष अनुरूप सफलता का प्रतिशत भी अच्छा होगा।

धनु:
महत्वपूर्ण पदों पर बैठे प्रभावशाली लोग आपका पक्ष लेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढाने हेतु आप प्रयासरत रहेंगे। मन में शांति बनी रहेगी।

मकर:
वित्तीय कार्य निपटाना और नए निवेश से आपको लाभ हो सकता है। आजीविका के क्षेत्र में परिवर्तन भी देखने को मिलेगा। राजकीय कार्यों में लाभ होगा।

कुंभ:

समय प्रबंधन से आप कई रुके हुए काम कर सकते हैं, इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है। अनिश्चितता के कारण मानसिक तनाव की स्थिति आ सकती है।

मीन:
सहयोग और सहभागिता के साथ विरोधों का भी सामना करना पड़ सकता है। व्यवसाय में अत्यंत प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा।

Related News