चुपके-चुपके चल रहा बच्चा पैदा कराने का धंधा, कम उम्र की लड़कियों को जबरन बनाया जाता है मां

img

अपराध डेस्क ।। रूपयों की चाहत में लोग पता नहीं क्या क्या करते हैं। आज के दौर में रुपया एक ऐसी चीज है जो मनुष्य के लिए सबसे जरूरी है। इसी पैसे के लिए अफ्रीकी देश नाइजीरिया में बच्चा पैदा करने वाली फैक्ट्रियां चल रही हैं। ‘बेबी फार्मिंग’ नाम का गोरख धंधा यहां जोरों पर है। यहां किसी और की खुशी के नाम पर हो रहे इस धंधे ने भयानक रूप ले लिया है।

कम उम्र की अफ्रीकी और विदेशी लड़कियों को यहां जबरन गर्भवती कर बच्चे पैदा किए जाते हैं। आज हम आपको बता रहे हैं यहां की दर्दनाक कहानी। दरअसल, बेऔलाद जोड़े को बच्चा बेचने के लिए शुरु किया गया ये धंधा तेजी से फैलता जा रहा है। इसके लिए बे-औलाद कपल्स मोटी रकम चुकाने तैयार होते हैं।

पढ़िए-6 बच्चों के बाद फिर पैदा हुई बेटी तो गरीब माता-पिता ने दो हजार में किया सौदा!

ऐसे में कुछ लड़कियां यहां रुपयों के लालच में मर्जी से आती हैं, तो वहीं इसी की आड़ में कई लड़कियों को खरीद कर यहां लाया जाता है और फिर उन्हें जबरन मां बनने पर मजबूर किया जाता है। केवल नाइजीरिया ही नहीं इंडोनेशिया सहित कई और देशों में भी बेबी फार्मिंग ह़ॉस्पिटलों और अनाथालायों जैसी स्थानों में चोरी-छिपे की जाती है।

नाइजीरिया में चुपके से चल रहा बच्चा पैदा करने का बिजनेस बहुत खतरनाक हो चुका है। यहां जन्म देने वाली लड़कियों की उम्र 14 से 17 साल होती है और वो चाहकर भी अबॉर्शन नहीं करा सकती, क्योंकि नाइजीरिया के कानून में इसकी अनुमित नहीं है।

फोटो- प्रतीकात्मक

Related News