बूढ़ी मां को दुबई ले गया बेटा, नहीं रखा पोती का ‘ध्यान’ तो जलाए हाथ-पैर और बालकनी में बिना कपड़ों के…

img

दुबई ।। दुबई की एक कोर्ट में 29 वर्षीय भारतीय शख्स और पत्नी पर मां के साथ मारपीट का आरोप लगाया गया है। एक मीडिया रिपोर्ट में ये बात कही गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि हमले के चलते महिला की हड्डी व पसली में फ्रैक्चर हो गया, आंतरिक रक्तस्राव हुआ। महिला की बॉडी का करीब दस फीसदी हिस्सा जला हुआ भी पाया गया। प्रताड़ना के चलते महिला की मौत हो गई।

प्राथमिक सुनवाई में अदालत को बताया गया कि भारतीय और उसकी 28 वर्षीय पत्नी ने कई बार बुजुर्ग महिला को प्रताड़ित किया। रिपोर्ट के मुताबिक, घटना जुलाई 2018 से अक्टूबर 2018 के बीच की है। एक फॉरेंसिक डॉक्टर ने कहा कि बुजुर्ग महिला का मौत के वक्त वजन मात्र 29 किलोग्राम था।

पढ़िए-RSS कार्यकर्ता के बेटे का अपहरण कर हत्या, कूड़ेदान में ठूंसकर फेंका शव

दंपती को अरेस्ट कर लिया गया है हालांकि उन्होंने खुद पर लगे आरोपों को खारिज कर दिया। इस संबंध में अल कुसैस पुलिस थाने में एक मामला दर्ज किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, मामले का खुलासा 54 वर्षीय पड़ोसी ने किया है जो एक हॉस्पिटल में कर्मचारी है। इस भारतीय गवाह ने अपने अपार्टमेंट में उस व्यक्ति की पत्नी से हुई मुलाकात के बारे में बताया।

महिला ने कहा कि वह अपनी बेटी को पकड़े हुए थी। उसने दावा किया था कि उसकी सास हिंदुस्तान से आई है लेकिन उसकी बेटी का ध्यान नहीं रखती जिससे उसकी बेटी अकसर बीमार पड़ जाती है। वह चाहती थी कि उसके काम से वापस लौटने तक मैं उसका ध्यान रखूं।

चश्मदीद महिला ने कहा कि करीब 3 दिन बाद उसने एक बुजुर्ग महिला को अपने पड़ोसी की बालकनी में पड़ा पाया। वह लगभग निर्वस्त्र थीं और उनके शरीर पर जलने के निशान भी थे। मैंने चौकीदार को इसकी सूचना दी। महिला के अनुसार, उसने दंपती के घर का दरवाजा भी खटखटाया। मैंने उनकी मां को फर्श पर पड़ा पाया। उनकी हालत गंभीर थी और उन्हें तुरंत चिकित्सकीय उपचार की आवश्यकता थी। मैंने एंबुलेंस बुलाई।

फोटो- प्रतीकात्मक

Related News