हॉस्पिटल में भीख मांगकर गुजारा करती है ये महिला, लेकिन इनका बैंक बैलेंस जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

img

नई दिल्ली ।। दुनिया भर में भिखारियों की एक लंबी चौड़ी तादाद है। कई देश तो ऐसे हैं जहां भीख मांगना अपराध की कैटेगरी में आता हैं। इन दिनों सोशल साइट पर एक ऐसी महिला की फोटो आग की तरह वायरल हो रही है। जिसके खाते में = इतने सारे पैसे देखकर बैंक वालों के भी होश उड़ गए। फकीर महिला लेबनान की रहने वाली बताई जा रही है।

दरअसल वाफा मोहम्मद अवद नाम की एक महिला, जो लेबनान में रहती है। इस महिला के खाते में 6.37 करोड़ रुपए जमा हैं। इसका पता तो तब चला जब गरीब महिला खुद बैंक पहुंची। महिला अपने रुपए एक बैंक खाते से दूसरे बैंक के खाते में ट्रांसफर कराने के लिए बैंक पहुंची थी। उस दौरान महिला ने बैंक के चेक में इतने पैसे भर दिए कि बैंक वाले भी उस चेक़ को देखकर हैरान रह गए।

पढ़िए-सऊदी अरब के होटलों में प्रेमिकाओं के साथ रहने की छूट, नहीं मांगे जायेंगे कोई दस्तावेज!

बताया जा रहा है फकीर महिला द्वारा चेक में भरे गए पैसे इतने अधिक थे कि बैंक में उतना कैश ही मौजूद नहीं था। महिला के खाते में 6।37 करोड़ रुपये की रकम जमा है। सोशल मीडिया पर महिला की चेक की तस्वीर जमकर वायरल हो रही है। बताया जा रहा है महिला फकीर एक मशहूर अस्पताल में बीते दस सालों से भीख मांग रही है।

Related News