नई दिल्ली।। बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना चुकी फिल्म ऐक्ट्रेस नोरा फतेही बैक-टू-बैक कई गानों में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं। इसी कड़ी में सोमवार को नोरा के एक और वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा है। दरअसल, नोरा फतेही ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है।
इस वीडियो में ऐक्ट्रेस एयरपोर्ट वीइकल पर बैठी हुई नजर आती हैं। जिसके बाद वह अचानक चलती हुई वीइकल से नीचे आकर उसके साथ दौड़ने लगती हैं। बता दें कि हाल ही में नोरा फतेही की जॉन अब्राहम की फिल्म ‘बाटला हाउस’ के गाने ‘ओ साकी साकी’ में नजर आईं थी।
इसके अलावा वह विकी कौशल के साथ म्यूजिक वीडियो ‘पछताओगे’ में दिखाई दी थीं। वहीं, वर्कफ्रंट की बात करें तो वह रेमो डिसूजा की आने वाली फिल्म स्ट्रीट डांसर 3 डी में काम करते हुए दिखाई देंगी। वरुण धवन और श्रद्धा कपूर स्टारर यह फिल्म जनवरी, 2020 में रिलीज होगी।
https://www.instagram.com/p/B3AIqn-J1nT/?utm_source=ig_embed