आज का दिन मेष राशि के लिए है कुछ खास, देखिए 24 मार्च का राशिफल

img

डेस्क ।। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, कर्क और तुला के जातक नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। कर्क राश‍ि वाले भाग्य वृद्धि के लिए भगवान शिव की पूजा करें। आज मेष राशि के लिए कुछ खास है।

राशिफल

1. मेष राश‍िफल- आज सफलता की प्राप्ति करेंगे। धन के आगमन की संभावना रहेगी। किसी नए व्यवसाय के बारे में योजना बना सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में तनाव रहेगा। लव लाइफ में भी किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। पीला रंग शुभ है।

पढ़िए-आज के दिन इन 3 राशियों पर होगी धन वर्षा, कहीं आपकी तो नहीं ये राशि

2. वृष राश‍िफल- धन का आगमन होगा। स्टूडेंट्स अपने करियर में सफलता से प्रसन्न रहेंगे। जीवन साथी का सहयोग प्राप्त होगा। लव लाइफ शानदार रहेगी। नेत्र विकार से कष्ट संभव रहेगा। हनुमान जी के मंदिर में कपूर जलाएं। हरा रंग शुभ है।

3. मिथुन राश‍िफल- व्यवसाय से सम्बद्ध जातकों को सफलता की प्राप्ति होगी। कई दिनों से लंबित कार्य पूर्ण होगा। लव लाइफ शानदार रहेगी। जॉब में उन्नति होगी। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। गाय को गुड़ खिलाना पुण्य दायी है। विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें। हरा रंग समृद्धि कारक है।

4. कर्क राश‍िफल- आज घर के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। मीडिया और IT के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आज का दिन सफल और भाग्यवृद्धि कारक है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य से सुख मिलेगा। सफेद रंग शुभ है।

5. सिंह राश‍िफल / Leo Horoscope Today: आई टी फील्ड में आपके कार्यों से आपके अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। छात्रों को नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी । लव लाइफ में थोड़ा तनाव रहेगा। बहते जल में उड़द प्रवाहित करें। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। लाल आज का शुभ रंग है।

6. कन्या राश‍िफल / Virgo Horoscope Today: मन प्रसन्न रहेगा। संतान को सफलता की प्राप्ति होगी। IT और फिल्म फील्ड के जातक अपने काम में उन्नति करेंगे। छात्रों के प्रगति के मार्ग में आने वाली बाधाएं खत्म होंगी। धन के आगमन के रास्ते बनेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। हेल्थ बेहतर रहेगा। हरा रंग शुभ है।

7. तुला राश‍िफल- आज अपने कार्यों में संघर्ष करना होगा। धन का व्यय होगा। छात्र अपनी प्रगति से खुश रहेंगे। स्वास्थ्य सुख में परेशानी हो सकती है। बहते जल में नारियल प्रवाहित करें। सूक्त का पाठ करें। हरा रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राश‍िफल- आई टी तथा बैंकिंग के लोग अपने करियर को आज नया मोड़ देंगे। धन का आगमन हो सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। दाम्पत्य जीवन में जीवन साथी को महत्व दें। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंग। हनुमानचालीसा का पाठ करें। सफेद रंग शुभ है।

9. धनु राश‍िफल- IT और बैंकिंग फील्ड के जातकों के लिए कई नवीन अवसर उपलब्ध रहेंगे। शिक्षा में प्रगति होगी। लव लाइफ अच्छी रहनी चाहिए। आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी। बहते जल में कोयला प्रवाहित करें। पीला रंग शुभ है।

10. मकर राश‍िफल- आज परिश्रम करना होगा। बैंकिंग और आई टी फील्ड के जातक अपने टारगेट को प्राप्त करेंगे। छात्र सफल रहेंगे। लव पार्टनर को शिकायत का अवसर नहीं देंगे। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। हेल्थ अच्छी रहेगी। हनुमान जी के मन्दिर जाएं। नीला रंग शुभ है।

11. कुंभ राश‍िफल- जॉब चेंज के अवसर बन सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। लव लाइफ सुखी रहेगी। स्वास्थ्य सुख अच्छा रहना चाहिए। गरीबों में अन्न का दान करें। हनुमान जी का ध्यान करते रहें। हरा शुभ रंग है।

12. मीन राश‍िफल- आज IT और फिल्म से सम्बद्ध जातक सफल रहेंगे। लव लाइफ में विवाह की बात रखने का शानदार समय है। हेल्थ अच्छी रहेगी। बहते जल में तांबा प्रवाहित करें। विष्णु जी का ध्यान करते रहें। गरीबों में अन्न का दान करें। सफेद रंग समृद्धि कारक है।

Related News