कमरे में पड़ी थी सड़ी हुई लाश, पुलिस ने 24 घंटे में गुनहगारों को पकड़ा, जानें पूरा मामला

img

24 घंटे के अंदर जालंधर पुलिस कमिश्नरेट ने मर्डर मिस्ट्री को सुलझाते हुए दो लोगों को अरेस्ट कर लिया है। मामले में पुलिस कमिश्नर ने बताया कि पुलिस को एक बंद घर से दुर्गंध आने की जानकारी मिली थी।

थाना 8 जालंधर की पुलिस यूनिट ने आनन फानन कॉल का जवाब दिया और फिंगरप्रिंट और डॉग स्क्वायड टीमों के साथ घटना स्थल पर पहुंची। पड़ताल में एक लाश घर के ऊपरी कमरे में एक बेड के भीतर बंद मिली।

शव की शिनाख्त विनोद कुमार उर्फ नकुल कुमार के रूप में हुई। अंजान लोगों के विरूद्ध पुलिस ने केस दर्ज किया था। पुलिस ने बताया कि अफसरों ने घटना की जांच शुरू कर दी है, जिसके बेस पर आरोपियों की शिनाख्त हुई।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान हिमाचली देवी पुत्री हरी सरन निवासी भंगलेमाजरा कपाही थाना कपाही जिला मंडी हिमाचल प्रदेश अब रहने वाले गदईपुर जालंधर और सनोज कुमार पुत्र सुरेश रहने वाले गांव आलमपुर थाना बाथ जिला पटना बिहार हाल वासी गदईपुर जालंधर के रूप में की है।

अफसरों ने कहा कि सवाल जवाब के दौरान हिमाचली देवी ने माना कि उसने सनोज कुमार की सहायता से विनोद कुमार का कत्ल किया, जो व्यक्तिगत दुश्मनी के चलते उसे सार्वजनिक रूप से बेइज्जत कर रहा था, जिससे उसकी टेंशन बढ़ गई थी। पुलिस को कत्ल में शामिल इन आरोपियों की कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है। 

Related News