पहले किया रेप फिर फोड़ी आंख, जंगल में निर्वस्त्र मिली महिला

img

लखनऊ ।। यूपी के कानपुर के फतेहपुर इलाके में जंगल में गई एक महिला के साथ शनिवार तड़के में युवक ने रेप कर दिया। फिर इसके बाद भी आरोपियों का मन नहीं भरा और पीड़िता की आंख फोड़कर जेवर लूटकर भाग निकले।

जंगल में बेहोश निर्वस्त्र पड़ी महिला को देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, यहां से उसे कानपुर रेफर कर दिया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

मामला कानपुर देहात के अकबरपुर थाना क्षेत्र का है। यहां एक गांव की रहने वाली महिला अपनी बीमार बहन की देखरेख के लिए औंग थाना क्षेत्र के एक गांव आई थी। परिजनों ने बताया है कि महिला पखवारे भर पहले ही गांव आई थी।

पढ़िए- VIDEO : युवक ने सीएम योगी के काफिल के आगे छलांग लगाकर रुकवाई गाड़ी, लगाए ये आरोप

तो वहीं महिला ने पुलिस को बताया कि शनिवार तड़के वह जंगल गई थी, जहां पिंटू पहले से ही घात लगाकर बैठा था। पिंटू ने उसको पकड़ लिया और दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसको पीटा और आंख फोड़ दी।

उसके बेहोश होने के बाद सारे जेवर उतार लिए और भाग निकला। कुछ देर बाद जंगल गई दूसरी महिलाओं ने उसे बेहोशी की हालत निर्वस्त्र पड़ा देखा तो परिजनों को सूचना दी। परिजनों की सूचना पर पुलिस पहुंची, उसने आरोपी युवक के परिजनों को हिरासत में लिया है।

फोटोः प्रतीकात्मक

इसे भी पढ़िए

11 Óñ«Óñ¥Óñ╣ Óñ©ÓÑç Óñ½Óñ░Óñ¥Óñ░ ÓñçÓñ© Óñ▓ÓÑçÓñíÓÑÇ ÓñíÓÑëÓñ¿ Óñ¿ÓÑç Óñ¼ÓñíÓñ╝ÓÑÇ ÓñÜÓñ▓Óñ¥ÓñòÓÑÇ Óñ©ÓÑç 7 Óñ▓Óñ¥Óñû Óñ▓ÓÑïÓñùÓÑïÓñé Óñ©ÓÑç ÓñòÓñ┐Óñ»Óñ¥ ÓñÑÓñ¥ Óñ»ÓÑç ÓñòÓñ¥Óñ«, Óñ╣ÓÑüÓñê ÓñàÓñ░ÓÑçÓñ©ÓÑìÓñƒ

Related News