Video- सिकंदरा सीट से भाजपा ने मारी बाजी, तो कांग्रेस और सपा ने लगाए ये आरोप

img

लखनऊ ।। कानपुर देहात की सिकंदरा विधानसभा सीट पर 1 बार फिर BJP ने बाजी मार ली। उपचुनाव में BJP उम्मीदवार अजीत पाल ने सपा उम्मीदवार सीमा सचान को 11870 वोटों से पराजित कर दिया। कांग्रेस को तीसरे नंबर पर ही संतोष रहना पड़ा।

हार तय हो जाने पर सपा एवं कांग्रेस उम्मीदवारों ने धांधली का आरोप लगाकर मतगणना का बहिष्कार कर दिया। निर्वाचन अफसर को अर्जी देकर दोबारा गिनती की मांग की। नतीजा आने के बाद पूर्व सांसद राकेश सचान और सपा नेताओं ने प्रेक्षक की कार रोक सड़क पर जाम लगा दिया, जिन्हें पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर हटाया।

सिकंदरा सीट BJP विधायक मथुरा पाल के निधन के बाद रिक्त हुई थी, जिसके बाद पार्टी ने उनके बेटे अजीत पाल को मैदान में उतारा था। उपचुनाव के लिए 21 दिसंबर को मतदान हुआ था। रविवार को माती के स्पोर्ट्स स्टेडियम में वोटों की गिनती हुई।

पढ़िए- दरोगा को लोगों ने गिरा-गिराकर पीटा, वीडियो वायरल होने पर पुलिस अब…

10 राउंड तक तो गिनती शांतिपूर्ण चली पर इसके बाद हंगामा शुरू हो गया। सूचना देने के लिए लगे साउंड का तार काटने से करीब दो घंटे तक आगे के राउंड की जानकारी नहीं हो सकी। कुछ देर बाद सपा प्रत्याशी सीमा सचान और कांग्रेस के प्रभाकर पांडेय समर्थकों संग नारेबाजी कर मतगणना स्थल से बाहर निकल गए। उन्होंने EVM की सील टूटी और साउंड का तार जानबूझकर काटे जाने का आरोप लगा वोटों की गिनती का बहिष्कार कर दिया।

तो वहीं बाहर BJP और सपा समर्थकों के बीच जवाबी नारेबाजी से माहौल गरम हो गया। DM राकेश कुमार ने दोबारा मतगणना की मांग खारिज कर दी। शाम करीब 4 बजे परिणाम की आधिकारिक घोषणा की गई। BJP के अजीत पाल 73325 मत पाकर निर्वाचित घोषित किए गए। सपा की सीमा सचान को 61455, जबकि कांग्रेस के प्रभाकर पांडेय 19090 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे।

फोटोः फाइल

इसे भी पढ़िए

Óñ¡Óñ¥Óñ£Óñ¬Óñ¥ Óñ©Óñ¥ÓñéÓñ©Óñª Óñ¿ÓÑç ÓñòÓñ┐Óñ»Óñ¥ ÓñûÓÑüÓñ▓Óñ¥Óñ©Óñ¥, ÓñòÓñ╣Óñ¥ Óñ©Óñ░ÓñòÓñ¥Óñ░ ÓñòÓÑç ÓñªÓñ¼Óñ¥ÓñÁ Óñ«ÓÑçÓñé Óñ£Óñ¥Óñ░ÓÑÇ ÓñòÓñ┐Óñ»ÓÑç ÓñùÓñ»ÓÑç Óñ£ÓÑÇÓñíÓÑÇÓñ¬ÓÑÇ ÓñòÓÑç Óñ½Óñ░ÓÑìÓñ£ÓÑÇ ÓñåÓñéÓñòÓÑ£ÓÑç

 

Related News