कोहली ने दोहरा शतक जड़ा तो अनुष्का ने सोशल मीडिया पर किया प्यार का इजहार!

img

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ नाबाद 254 रन की पारी खेली। उन्होंने 7वां दोहरा शतक जड़कर इतिहास रच दिया। वह अब टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। कोहली ने वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर को इस मामले में पीछे छोड़ दिया है।

भारतीय कप्तान टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले दुनिया के चौथे खिलाड़ी भी बन गए हैं। यही नहीं उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सात हजार रन भी पूरे कर लिए हैं। वह वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर के बाद सबसे तेजी से इस आंकड़े तक पहुंचने वाले भारतीय बन गए हैं।

पढि़एःरेस 3 में सैफ ने इस वजह से नहीं किया था सलमान खान संग काम, अभिनेता ने बयां किया दर्द

पुणे में कोहली की शानदार बल्लेबाजी ने लोगों को उनका दीवाना बना दिया है। सिर्फ फैंस ही नहीं उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी दोहरे शतक के बाद काफी खुश दिखाई दीं। कोहली के दोहरा शतक जड़ते ही अनुष्का ने सोशल मीडिया पर अपने प्यार का इजहार किया। अनुष्‍का ने दिल की इमोजी के साथ विराट कोहली की तस्वीर ‌को इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया।

विराट कोहली के दमदार दोहरे शतक और मयंक अग्रवाल के शतक की मदद से भारतीय टीम ने पांच विकेट पर 601 रन पर अपनी पहली पारी घोषित की। पहली पारी में भारतीय कप्तान ने शानदार पारी खेलकर कई बड़े‌ रिकॉर्ड धवस्त कर दिए। विराट कोहली का टेस्ट क्रिकेट में यह 26वां शतक है। कोहली के नाम अब टेस्ट क्रिकेट में 26 और कुल 69 अंतरराष्ट्रीय शतक। उन्होंने वन डे में 43 शतक बनाए हैं।

भारतीय कप्तान ने 239 एकदिवसीय मुकाबलों में 11,520 रन बनाए हैं। इसी के साथ विराट कोहली ने टेस्ट कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा शतक जमाने के मामले में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग के रिकॉर्ड की भी बराबरी की। कोहली और पोंटिंग के नाम अब टेस्ट कप्तान के तौर पर 19 शतक हैं। इस सूची में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रैम स्मिथ (25) पहले पायदान पर हैं।

Related News