अगर आप भी सफलता हासिल करना चाहते हैं, तो अपनाएं ये तरीका !

img

करियर डेस्क. देखा जाए तो आज के दौर में लोगों के पास इतने काम रहते हैं कि अगर वो सुबह न उठे तो उनके आधे काम रह जाएं। वही दूसरी तरफ आज-कल के बच्चे जो सुबह उठने में नखरे करते हैं,किसी तरह वो स्कूल जाने के लिए तैयार होते हैं।

सफलता

आपको पता है सुबह उठना हमारे लिए कितना सही रहता है, इस बात का खुलासा हाल ही में हॉलीवुड स्टार और दो बार एकेडमी अवार्ड के नॉमिनी रह चुके मार्क वाह्ल्बर्ग ने बताया कि वह रोजाना रात 2.30 बजे उठते हैं। यानी जब लोगों की रात होती है तो उनकी सुबह होती है।

उन्होंने बताया कि वह 2.30 बजे उठने के बाद 90 मिनट तक वर्कआउट करते हैं, गोल्फ खेलते हैं। इसके बाद प्रार्थना करके अपने दिन की शुरुआत करते हैं, उन्होंने ये भी बताया कि शाम 7.30 तक वे सो जाते हैं।

 

बता दें, सुबह जल्दी उठने वाले वह अकेले इंसान नहीं हैं, बल्कि उनके अलावा भी कई ऐसी कामयाब शख्सियतें हैं जो सुबह जल्दी उठती हैं। एप्पल के सीईओ Tim Cook भी रात 3 बजकर 45 मिनट पर उठकर अपने दिन की शुरुआत करते हैं। Disney boss Bob Iger भी सुबह 4 बजकर 25 मिनट तक उठ जाते हैं।

देखा जाए तो सभी जानी मानी कॉर्पोरेट शख्सियतों में कुछ न कुछ एक कॉमन बात होती है। अगर आप भी सफलता हासिल करना चाहते हैं तो सुबह जल्दी उठने की आदत डाल लें।

Related News