img

www.upkiran.org

रोहतक।। भाजपा नेताओं के हैरान कर देने वाले बयान हर दिन आ रहे हैं। अब सुभाष बराला के बेटे पर भाजपा के ही एक महिला विधायक को प्यार आ रहा है। भले ही भाजपा सरकार के मंत्री व एमएलए सुभाष बराला के बेटे विकास बराला का छेड़खानी मामले में उनका पक्ष ले रहे हों, लेकिन भाजपा की इस महिला विधायक प्रेमलता ने तो विकास बराला की गलती को एक अलग ही अंदाज में करार दे दिया है। हालाँकि उन्होंने इसके साथ ही उन्होंने वर्णिका की हिम्मत की भी जमकर तारीफ की।

प्रेमलता ने कहा कि वर्णिका तो अपना काम करने के बाद घर जा रही थी, लेकिन उसके साथ जो युवकों ने घटना की, उसमें सारी गलती उनकी है। लेकिन अगर लड़की सतर्क नहीं होती तो कोई बहुत बड़ा हादसा हो सकता था। लड़की ने अपने आप को बचा लिया क्योंकि दोनों युवक नशे में थे और जवानी का जोश भी था।

उन्होंने कहा कि लड़कियों की आजादी का पक्ष कुछ इस तरह से लिया कि लड़की को इतनी आजादी होनी चाहिए कि कोई भी लड़का इस तरह का काम न कर सके। उन्होंने कहा कि चंडीगढ की यह घटना पिंक फिल्म की स्टोरी की तरह हैं।

विधायक ने इस पर दिया जोर…

 

>जिद में भी लड़के लड़कियों से छेड़छाड़ करते हैं।

>क्या लड़के लड़कियों के पीछे नहीं भागता।

>छेड़छाड़ की घटनाएं आम बात हैं।

>छेड़छाड़ तो जवानी का जोश है भाई।

 

--Advertisement--