img

www.upkiran.org

यूपी किरण ब्यूरो

आगरा/लखनऊ।। जब यूपी में भाजपा की सरकार बनी थी तो सबसे अधिक चर्चा एंटी रोमियो स्कॉयड की हो रही थी। पार्कों में शांति पूर्वक बैठे लड़के-लड़कियों को पकड़कर उनको मार-पीटकर पुलिस अपनी पीठ खुद ही थपथपा रही थी।

लेकिन आगरा में जिस तरह से इस लड़की को प्रताड़ित किया जा रहा है उससे ऐसा लगता है कि यूपी सरकार का एंटी रोमियो स्कॉयड अब गायब हो गया है।

मामला यूपी के आगरा का है। जहां छेड़खानी से परेशान होकर एक छात्रा ने सीएम योगी को चिट्ठी लिखकर मदद की गुहार लगाई है। लड़की ने चिट्ठी में यह भी लिखा है कि अगर उसकी मदद नहीं की गई तो वह उत्तर प्रदेश में रहना छोड़ देगी।

चिट्ठी एक 19 वर्षीय छात्रा ने लिखी है जिसने मनचलों की छेड़खानी के डर से कॉलेज जाना भी बंद कर दिया है।

लड़की का कहना है कि आधा दर्जन गुंडे स्कूल जाते समय उसके साथ छेड़खानी करते थे, गंदे-गंदे कमेंट करते थे। यहां तक कि लड़के उसके कपड़े तक खीचने की कोशिश करते थे। छेड़खानी करने वालों को कानून का कोई खौफ नहीं, इसका अंदाजा लड़की के एक और दावे से लगाया जा सकता है।

लड़की के मुताबिक 4 जुलाई को वह अपने पिता और भाई के साथ मंदिर गई थी। बदमाशों ने लड़की के पिता और भाई के साथ होते हुए भी उससे छेड़खानी की और दोनों (पिता-भाई) के विरोध करने पर उनके साथ मार-पीट की जिसमें दोनों घायल हो गए।

परेशान होकर लड़की का कहना है कि “मेरे माता-पिता घर बेचकर किसी दूसरे राज्य में सेटल होने के बारे में विचार कर रहे हैं। हमारे साथ बहुत बुरा हो रहा है। वे गुंडे हमे लगातार धमका रहे हैं कि मेरी पढ़ाई को रुकवा देंगे।”

खबर के मुताबिक इस मामले पर एफआईआर भी दर्ज कर ली गई है, आरोपियों की तलाश जारी है। लेकिन लड़की का दावा है कि मनचलों को उनके पड़ोस में किसी भी समय देखा जा सकता है। लड़की का दावा है कि लड़कों के राजनीतिक लोगों से अच्छे संबंध हैं और सभी अमीर घरानों से आते हैं।

फोटोः फाइल

इसे भी पढ़ें

http://upkiran.org/5048

--Advertisement--