फेरे के पहले दूल्हे ने उतरवाया दुल्हन के कपड़े, थाने पहुंची बारात

img

www.upkiran.org

यूपी किरण ब्यूरो

उत्तर प्रदेश।। यूपी के महोबा जिले में शादी के दौरान दुल्हन के कपड़े उतरवाने का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां शक के आधार पर शादी से पहले दूल्हे के परिजनों ने दुल्हन के कपड़े उतरवा दिए और उसका शरीर देखा।

तसल्ली होने के बाद ही शादी को मंजूरी दी औऱ पूरा मामला थाने पहुंचा, लेकिन परिवार की रजामंदी से केस वापस हो गया।

महोबा जिले एक गांव में धूमधाम से बारात पहुंची और वरमाला का समय हुआ, तो दूल्हा स्टेज पर पहुंचा। इसी बीच उसके एक रिश्तेदार ने आकर कान में कुछ कहा, जिसके बाद वर पक्ष में कानाफूसी शुरू हो गई।

अफवाह फैलने लगी कि लड़की को चर्म रोग है। दूल्हे ने शादी से मना कर दिया और इसके बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे।

थाने में दोनों पक्षों के बातचीत के बाद तय हुआ कि दुल्हन के कपड़े उतरवाकर दूल्हे पक्ष के लोग चेक कर लें। इसके बाद एक कमरे में ले जाकर दूल्हे पक्ष की महिलाओं ने दुल्हन की शरीर देखा।

उसे किसी तरह का कोई चर्म रोग नहीं था। तसल्ली होने के बाद वे शादी के लिए तैयार हो गए और वर पक्ष ने माफी मांगी।

फोटोः प्रतीकात्मक

इसे भी पढ़े

http://upkiran.org/2849

Related News
img
img