नई दिल्ली। कई बार डॉक्टर पेशेंट्स के पेट से ऑपरेशन के बाद कुछ ऐसा निकालते हैं जिसे देखकर न सिर्फ मरीज बल्कि यह कोई हैरान रह जाता है। ऐसा ही एक और मामला सामने आया जहां डॉक्टरों ने एक मरीज का ऑपरेशन कर उसके पेट से मोबाइल निकाला है। आश्चर्य की बात यह है कि उस शख्स को भी नहीं पता था कि उसने मोबाइल निगल लिया है।
बताया जाता है कि जब उसके पेट में दर्द तेज हुआ तो उसने डॉक्टरों से संपर्क किया। इसके बाद डॉक्टरों ने उसकी जाँच कराई। डॉक्टर्स ने जैसे ही रिपोर्ट देखी वे दंग रह गए। यह घटना मिस्र के एक अस्पताल की है। एक रिपोर्ट के मुताबिक ये शख्स मूल रूप से ब्रिटेन का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि 33 साल के इस शख्स ने करीब छह महीने पहले गलती से एक मोबाइल निगल लिया था।
इसकी उसे खुद भी जानकारी नहीं थी। इसके बाद से ये शख्स लगातार पेट दर्द से परेशान है। दर्द जब हद से ज्यादा बढ़ गया तो उसने डॉक्टर को दिखाया। जब डॉक्टर ने उस शख्स का एक्सरे किया तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। डॉक्टरों ने पाया कि उसके पेट में मोबाइल है। इसके बाद यह तय हुआ कि ऑपरेशन के जरिए इस मोबाइल को निकाला जाएगा। ऑपरेशन के बाद शख्स की हालत स्थिर बताई जा रही है। जिस अस्पताल में शख्स का ऑपरेशन हुआ उसका नाम असवान यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल है।