img

 

फोटोः प्रतीकात्मक

ब्यूरो रिपोर्ट, पटना

पटना ।। मामला बिहार के सीतामढी जिले का है। रिश्ते और मानवता को शर्मसार करते हुए एक सौतेली मां ने अपनी ही बेटी को दरिंदों के हाथों 2 लाख रुपए में बेच दिया। लड़की के खरीददारों ने उसे जिस्‍मफरोशी के दलदल में धकेल दिया जहां हर रोज 8 से 10 लोग उसके जिस्‍म को नोंचते थे।

दलालों के चंगुल से एक दिन लड़की छूट गई और थाने पहुंची। उसने पुलिस को अपनी सौतेली मां और बाप के करतूतों की जो दर्दनाक कहानी सुनाई उसे जानकर सभी सन्न रह गए। उसने पुलिस को बताया कि किस तरह दरिंदे पिछले 10 महीने से हर रोज उसका दुष्कर्म करते थे और दूसरों से करवाते थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

दलालों के हाथों बेटी को 2 लाख में बेंच देने के बाद मां-बाप ने बेटी के अपहरण का मुकदमा दर्ज करवाया था, लेकिन एक रोज उन हैवानों के चंगुल से छूटकर लड़की थाने पहुंच गई। उसने पुलिस को बताया उसके साथ हर रोज 8 से 10 लोग शारीरिक संबंध बनाते थे। कभी-कभी उसे ग्रुप सेक्‍स के लिए भी मजबूर किया जाता था। पीडि़त लड़की ने पुलिस को बताया कि उसकी सौतेली मां चरित्रहीन है और उसके कई मर्दों से संबंध हैं।

उसने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि घर में ही उसकी मां जिस्मफरोशी का धंधा चलाती थी। एक दिन पिता की गैर मौजूदगी में उसने मुझे एक युवक के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने की बात कही। पर जब मैंने इसका विरोध किया तो उन लोगों ने मिलकर मेरी बुरी तरह पिटाई की। जब इस बात की जानकारी पिता को दी तो उन्होंने भी कुछ इसी तरह की बात कही और फिर दोनों ने 2 लाख रूपय में बेच दिया। फिर नजदीकी थाने में जाकर बेटी के अपहरण हो जाने का मामला दर्ज करवाया।

--Advertisement--