img

www.upkiran.org

यूपी किरण ब्यूरो

हरियाणा/लखनऊ।। साध्वी से यौन शोषण के आरोप में गुरमीत राम रहीम को अपराधी करार दिये जाने के बाद पंजाब और हरियाणा समेत अन्य राज्यों में राम रहीम के समर्थकों ने जमकर बवाल काटा। इन सब उत्पातों से भयभीत होकर हरियाणा पुलिस की भागने की खबर आ रही थी। तो उसी दौरान ये लेडी सिंघम उपद्रवियों से अकले जमकर लोहा ले रही थी।

खबर के मुताबिक आप ये जानकर हौरान रह जाऐेंगे जहां एक तरफ पुलिस उपद्रवियों से डर कर भाग रही थी, तो वहीं दूसरी तरफ एक लेडी सिंघम उपद्रवियों से लोहा ले रही थी। हम बात कर रहे है पंचकूला की डिप्टी कमिश्नर गौरी पराशर जोशी की।

इनकी बहादुरी और जज्बे से न सिर्फ दुष्कर्म आरोपी राम रहीम के समर्थकों को पीछे खदेड़ा बल्कि उनके कपड़े तक फट गए फिर भी वह उपद्रवियों से लोहा लेती रही।

आपको बता दें कि रेपिस्ट राम रहीम को आज दोपहर 2.30 बजे तक सजा सुनाई जाऐेंगी। तो वहीं आदेश दिया गया है कि अगर कोई उपद्रव्य करता है तो उसे तुरंत गोली मार दी जाए।

फोटोः फाइल

इसे भी पढ़ें

http://upkiran.org/7708

--Advertisement--