img

इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की बीवी अनुष्का शर्मा 30 साल की होने वाली है। अनुष्का शर्मा का जन्मदिन 1 मई को आने वाला है। जहां विराट कोहली आईपीएल में व्यस्त हैं को वहीं अनुष्का शर्मा भी सुई-धागा और जीरो की शूटिंग में बिजी हैं।

मिड डे की रिपोर्ट की मानें तो अनुष्का शर्मा अपना जन्मदिन बैंगलुरू में मनाने वाली हैं। विराह कोहली भी उनके साथ होंगे। कोई पार्टी का फिलहाल प्लान नहीं है।

बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अपनी फैमिली के साथ डिनर का प्लान बनाया है। मालूम हो कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को एक साथ समय बिताने का बहुत कम मौका मिलता है। उन्होंने बर्थडे के समय साथ में समय बिताने का सोचा है।

अनुष्का शर्मा 24 अप्रैल को बंगलुरु आएंगी वहां करीब एक हफ्ता विराट के साथ बिताने के बाद वो जीरो की शूटिंग के लिए यूएस रवाना हो जाएंगी। वहां शूटिंग करीब डेढ़ महीने होगी।

--Advertisement--