
देश की राजधानी दिल्ली में हो रही निरंतर बारिश से लोग परेशान हैं। यहां तक कि दिल्ली के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। घरों से लेकर स्कूल, स्कूल से लेकर सड़क हर तरफ पानी ही पानी देखने को मिल रहा है।
अब ऐसे में यह जान लेना जरूरी है कि अगले आने वाले दिनों में दिल्ली का मौसम कैसा रहने वाला है। यमुना का जल स्तर बढ़ने के कारण दिल्ली टूटने की कगार पर है। ऐसे में आप जहां नजर डालेंगे वहां आपको सिर्फ पानी ही पानी नजर आएगा। क्या पॉश इलाके और क्या सरकारी दफ्तर हर जगह बाढ़ का पानी है। ऐसे भी जहां लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को राहत शिविर ले जाया गया। राहत बचाव कार्य किया जा रहा है। लेकिन इस बीच जो खबर सामने आ रही है वो आपको भी दहशत में डाल सकती है।
दरअसल यमुना का जलस्तर धीरे धीरे कम तो हो रहा है लेकिन अभी भी दिल्ली वालों के लिए आफत कम नहीं है। मॉनसून की बारिश दिल्ली के लिए आफत बन सकती है। जहां एक तरफ दिल्ली के सात हिस्सों में बाढ़ का पानी घुस गया है तो वहीं दूसरी तरफ अब बारिश ने लोगों की चिंता और भी ज्यादा बढ़ा दी है। पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों में भारी बारिश हो रही है। पहाड़ों पर हुई मूसलाधार बारिश के कारण दिल्ली में बाढ़ की नौबत आ चुकी है।
यमुना नदी का जलस्तर निरंतर खतरे के निशान से ऊपर बना हुआ है। इस बीच सुबह से ही दिल्ली एनसीआर में तेज बारिश हो रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी कि आईएमडी ने अलग अलग जगहों के लिए अलग अलग दिनों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। आईएमडी का कहना है कि हिमाचल प्रदेश में अगले चार दिनों तक भारी बारिश हो सकती है। वहीं मुंबई में भी अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को कई जगहों पर हल्की बारिश हुई थी। इसके चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया था।