एक ढोंगी बाबा द्वारा जनपद रतलाम के आलोट नगर में एक महिला, उसकी बेटी व रिश्ते की बहन के साथ रेप करने की घटना उजागर हुई है। वो उनके घर छिपा धन निकालने का प्रलोभन देकर रह रहा था। आसपास के लोगों व अन्य रिश्तदारों को संदेह होने पर उन्होंने जब जानकारी निकाली तो मामला उजागर हुआ। तत्पश्चात, लोगों ने फर्जी तांत्रिक की खूब पिटाई की और उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस उससे सवाल जवाब कर रही है। ढोंगी बाबा की उम्र 39 से 46 साल बताई जाती है।
खबर के मुताबिक, ढोंगी बलवीर रहने वाला ग्राम बेगू जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) एक हफ्ते पहले किसी काम से रतलाम के आलोट आया था। आलोट रेलवे स्टेशन पर पीड़ित फैमिली की एक सदस्य के दोस्त से बाबा की पहचान हुई थी। ढोंगी ने उसे घर में सुख शांति लाने की लालच दी।
सूत्रों के मुताबिक, ढोंगी ने उनसे कहा था कि घर पर औरतें ही रहेगी, तभी वहा तांत्रिक क्रिया कर पाएंगे। घर के सभी मर्द बाहर चले गए। उधर, आरोपित तांत्रिक बलवीर ने महिला को पानी में घोल कर कुछ पिला दिया। बेहोश होने पर उसने महिला से रेप किया। महिला का कहना है कि इसी तरह उसने उनकी बेटी व रिश्ते की बहन के साथ भी रेप किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

_947194797_100x75.png)
_16203873_100x75.png)
_1336119432_100x75.png)
_449255332_100x75.png)