img

आज भारत कहां है और पाकिस्तान कहां है, आप देख सकते हैं। भारत चांद को मुट्ठी में करने निकला है तो पाकिस्तान अपनी बची कुची इज्जत वैश्विक स्तर पर मिट्टी में मिलने से बचा रहा है। एक ने आतंक का रास्ता चुना तो 1 में विकास का। भारत के प्रधानमंत्री को बड़े बड़े देश अतिथि के रूप में बुलाते हैं। हालांकि घटना देखिए फ्रांस में पीएम मोदी को सम्मानित किया जा रहा है। इधर चांद को छूने चंद्रयान थ्री ने उड़ान भर दी है। भारत की निगाहें इतिहास रचने पर टिकी हुई है। चंद्रयान टू की तरह चंद्रयान का मकसद भी चांद के दक्षिणी ध्रुव पर साफ लैंडिंग करना है। दक्षिणी ध्रुव वह जगह है जहां आज तक कोई भी पहुंच सका।

लेकिन पाकिस्तान में खबर है कि फ्रांस ने उसे न्यौता छोडि़ए नो एंट्री का बोर्ड लगा दिया है। पाकिस्तान के ऐसे हालत पर एक वीडियो वायरल हो रही है। पाकिस्तान पर आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप हमेशा से लगता रहा है। यह आरोप पड़ोसी मुल्क पर ऐसे ही नहीं लगते हैं। पाकिस्तान ने पहले भी कई खूंखार आतंकियों को अपने यहां पनाह दी है। जिसको लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान की किरकिरी हुई है। अब एक पाकिस्तानी शख्स का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह कहता दिख रहा है कि ओसामा बिन लादेन को शहीद बताने के बाद पाकिस्तान को नहीं कोसा जाएगा तो किसको कोसा जाएगा।

भारत के चंद्रमा मिशन को देख पाकिस्तानी पूरी तरह भड़क गए हैं। 

--Advertisement--