img

पूर्व सीएम हेमंत सोरेन का सोशल मीडिया अकाउंट अब उनकी पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन मैनेज कर रही हैं। उन्होंने पति के ट्विटर अकाउंट एक्स पर आज एक पोस्ट किया है। कल्पना ने लिखा है कि बीते 24 दिनों से अन्यायपूर्ण कारावास का सामना कर रहे हेमंत के संघर्ष को अनुभव कर मैं गौरवान्वित हूं और दुःखी भी। मुश्किल हालातों में भी दृढ़ता और सिद्धांतों से समझौता नहीं करने की उनकी हिम्मत के फलस्वरूप आज वे जेल में हैं।

आगे उन्होंने लिखा है कि बाबा साहेब के शब्द "छीने हुए अधिकार भीख में नहीं मिलते, अधिकारों को वसूल करना पड़ता है" ने हेमन्त को हमेशा प्रेरित किया है। झारखंड के लोगों की सेवा और उनके हको की रक्षा हेमन्त की पहली प्राथमिकता रही है। परिवार और बच्चे उनके लिए बाद में आते हैं। बाबा दिशोम गुरु के संघर्ष से हमें जो राज्य मिला, उसे संवारना और लोगों को हक-अधिकार दिलाना ही उन्होंने अपना सर्वस्व माना।

उनकी पत्नी ने लिखा है कि हेमंत सामाजिक न्याय और अधिकार के लिए सदैव संघर्ष करते रहे हैं। राज्यवासियों के अधिकारों को हासिल करने का उनका संकल्प मुझे उनकी आवाज को और गति देने के लिए प्रेरित करता है। उनकी यह संघर्षशीलता हमें सिखाती भी है कि हक-अधिकारों की रक्षा और उन्हें हासिल करना हमारा कर्तव्य है।

--Advertisement--