Up Kiran, Digital Desk: गया जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति से तलाक लेने की इच्छा जताई है। महिला का कहना है कि शादी के बाद से उसका जीवन शारीरिक और मानसिक दोनों ही पहलुओं से कठिन रहा है। उसका आरोप है कि शादी से पहले उसके पति ने उसके साथ कुछ महत्वपूर्ण बातें छिपाईं, जिससे अब तक उसकी ज़िंदगी में कई परेशानियाँ आई हैं। महिला ने इस मामले में बिहार राज्य महिला आयोग से भी शिकायत की है।
शादी की पहली रात से ही रिश्ते में दरार
पीड़िता के अनुसार, शादी के तुरंत बाद ही उसकी उम्मीदें टूट गईं। शादी की पहली रात ही पति ने उसके साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाए और न ही कोई बातचीत की। इसके बाद महिला मायके लौट गई, लेकिन पति ने न तो फोन किया और न ही मिलने की कोई कोशिश की। जब वह फिर ससुराल आई, तो पति से झगड़ा हुआ और फिर वापस मायके लौटना पड़ा। महिला का दावा है कि उसे बाद में पता चला कि उसके पति की मानसिक स्थिति सही नहीं है। यहां तक कि वह दवा लेकर ही शारीरिक संबंध बना पाता था, और कई कोशिशों के बावजूद यह संबंध नहीं बन पाए। इसने महिला को मानसिक रूप से टूटने के कगार पर पहुंचा दिया, और उसे डिप्रेशन की स्थिति का सामना करना पड़ा।
बच्चों के बाद भी रिश्ते में नहीं आई सुधार
महिला का कहना है कि एक साल बाद जब उसने एक बेटे को जन्म दिया, तब भी घर की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। वह अपने बेटे के साथ मायके में ही रहने लगी, लेकिन छह महीने बाद जब वह ससुराल वापस लौटी, तो रिश्ते में कोई बदलाव नहीं आया। ससुराल में भी उसकी जेठानी से व्यवहार अच्छा नहीं था। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच समझौते के लिए मदरसे में बैठक हुई, जिसमें महिला को एक और मौका देने की बात की गई। हालांकि, कुछ समय बाद पति का वही पुराने व्यवहार ने महिला को फिर से मायके जाने के लिए मजबूर कर दिया।
पति की प्रतिक्रिया: डर और आरोप
इस मामले में महिला के पति का कहना है कि वह अपनी पत्नी को तलाक नहीं देना चाहता।
_885797785_100x75.png)
_200989062_100x75.png)
_751129111_100x75.png)
_496936641_100x75.png)
_1277463329_100x75.png)