img

हरियाणा में बड़े उलटफेर के बाद अब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। हरियाणा की कमान संभालते ही नायब सिंह सैनी ने किसानों के लिए बड़ा ऐलान किया है। नायब सिंह सैनी ने 13 मार्च को बड़ी घोषणा कर किसानों को खुशखबरी दी।

उन्होंने कहा कि सरकार किसान हित की सरकार है और किसान की फसल खराब होती है तो सरकार तत्परता से काम करते हुए उस तक मुआवजा पहुंचाने का काम करती है।

इसके साथ ही नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज हमने उन किसानों को मुआवजे के रूप में करीबन 87 करोड़ रुपए जारी किए हैं, जिनकी कपास की फसल 2023 में नष्ट हो गई थी। हमारी सरकार किसानों के साथ खड़ी है। हमारी सरकार की दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय परिवार सुरक्षा योजना के तहत 20884 लाभार्थियों के खातों में मुआवजा ट्रांसफर किया गया है। साथ ही हमने कैंसर रोगियों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए एक पोर्टल लॉन्च किया है।

आपको बता दें कि नायब सिंह सैनी सरकार ने इससे पहले 13 मार्च को विधानसभा में वोट के जरिए विश्वास मत हासिल किया था। विश्वास मत पर सदन में करीब दो घंटे तक चर्चा हुई। जेजेएमपी यानी जननायक जनता पार्टी से गठबंधन टूटने और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफा देने के बाद 12 मार्च को नायब सैनी को राज्य का अगला मुख्यमंत्री चुना गया था। 

--Advertisement--