img

राजस्थान से एक और जबरन धर्मांतरण से जुड़ा मामला सामने आया। राजस्थान में हुआ ऑनलाइन गेमिंग के जरिए धर्म परिवर्तन करवाया गया। मुस्लिम लड़के ने विवाहिता का जबरन धर्मांतरण करवाया।

आरोपी ने हिंदू महिला हर्षिता को हानिया बना दिया है। महिला को ऑनलाइन नमाज पढ़ने की ट्रेनिंग तक दी गई। ऑनलाइन गेमिंग के जरिए मुस्लिम युवक से बातचीत हुई थी और उसके बाद युवक ने अपने धर्म आंदोलन का जाल बिछाना शुरू कर दिया।

पीडि़त महिला के मुताबिक आरोपी का नाम तैयब है जो अलीगढ़ का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक आरोपी तैयब सात अलग अलग नामों से सोशल मीडिया पर अपनी आईडी चलाता है। पुलिस आरोपी को जल्दी गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

इस से पहले आपको याद होगा गाजियाबाद में गेमिंग सामने आया था उसके बाद उसके तार मुंबई और महाराष्ट्र तक जुडे़ थे और अब ये नई घटना जो है वो राजस्थान से सामने आ रही है।

गेम फ्री फायर से बात धर्मांतरण तक कैसे पहुंच गई जरा समझने की कोशिश कीजिए। लव लाइफ ग्रुप में महिलाओं को पहले ऐड किया गया था और उसके बाद महिला को धीरे धीरे झांसा देना शुरू किया गया। मोबाइल नंबर पर लेने के बाद ये झांसा देना शुरू किया गया।

महिला को मुस्लिम नाम से बुलाता था शख्स लव लाइफ एक ग्रुप बनाया गया था और इसी में महिला को जोड़ा गया था और मैं इलाके जुड जाने के बाद ये पूरा झांसा देना उसको शुरू किया गया। महिला को मुस्लिम नाम से शख्स बुलाया करता था यानी की उसके अंदर उसके मन में वो फीड करना वहीं से शुरू कर दिया गया था।

अपनी बातों में फंसा ब्रेन वॉश करता गया, हिन्दू धर्म के खिलाफ वो लगातार भडकाता गया जिसके चलते महिला को वो धर्मांतरण की कोशिश में उलझाता गया। अब इस पूरे मामले को लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है और किस तरह से पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा।
 

--Advertisement--