img

क्या आपने कभी हैवान देखे हैं वो भी कलयुगी हैवान उनके ना तो होते है नाखून, ना बडे़ बडे़ दांत जैसा रामायण या बाकी ग्रंथों में  उल्लेख किया गया है। ये कलयुगी हैवान हम और आप के बीच ही रहते हैं वो भी बिल्कुल आम आदमी की तरह। आज हम आपको एक ऐसा ही हैवान दिखाने वाले हैं।

ये है वो कलयुगी हैवान इसकी हरकतें देख आपका खून खौल उठेगा। आप ही सोच में पड़ जाएँगे की क्या इंसानियत इतनी गिर सकती है और इतनी शर्मनाक करतूत को इंसान कर सकता है।

नशे में चूर है ये हैवान हाथ में सिगरेट लेकर खड़ा है और उसके पैरों के पास बैठा है एक आदिवासी मजदूर। उसके बाद ये अपने पैंट की चेन खोलता है और करीब पंद्रह सेकंड तक उसके ऊपर पेशाब करता है। मजदूर इतना बेबस और लाचार है कि उसका विरोध भी नहीं कर सका।

जानकारी सामने आई की वायरस विडियो मध्यप्रदेश के सीधी जिले का है। आदिवासी युवक पर पेशाब करने वाला युवक बीजेपी विधायक केदार शुक्ला का प्रतिनिधि प्रवेश शुक्ला बताया जा रहा है। लेकिन केदार शुक्ला ने इन खबरों का खंडन किया है।

 

--Advertisement--