बदमाशों के हौसले बुलंद, 15 वर्षीय नाबालिग समेत परिवार के तीन लोगों पर एसिड अटैक

img

झारखंड स्थित जनपद साहिबगंज सवेरे सवेरे लगभग तीन बजे चंद लोगों ने परिवार के चार लोगों पर तेजाब फेंक दिया। चारों बुरी तरह झुलस गए हैं। इनमें 15 वर्षीय युवती भी शामिल है। ये घटना राजमहल थाना क्षेत्र के अनुमंडलीय अस्पताल के पुराने भवन के निकट अर्धनिर्मित मार्केट कांप्लेक्स की छत पर घटी। सारे लोग यहां छत पर सो रहे थे।

घटना के बाद तुरंत सभी को राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। हॉस्पिटल में प्राथमिक उपचार के बाद चारों पीड़ितों 60 वर्षीय फुलवानो बेवा, हसीन बीवी (35), 25 वर्षीय आलम शेख और 15 वर्षीय शबनम बानो को हायर सेंटर धनबाद रेफर कर दिया।

थाना प्रभारी और भी कई सीनियर पुलिस अफसरों ने हॉस्पिटल जा कर पीड़ितों के लिखित बयान लिए। पीड़ितों को कई लोगों पर संदेह है। एसडीपीओ ने घटनास्थल का भी जायजा लिया है।

आस पड़ोस के लोगों का कहना है कि ये परिवार अनुमंडलीय अस्पताल के सामने नगर पंचायत की दुकान में होटल चलाता है। इसी शॉप की छत पर ये लोग सो रहे थे। पुलिस अधिकारी का कहना है कि पीड़ितों ने जिन लोगों पर संदेह जताया है, उनके ढूंढा जा रहा है। 

Related News