img

उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के कारण सरगुजा संभाग में शीतलहर शुरू हो गई है। रविवार को अंबिकापुर में रात का तापमान तीन डिग्री दर्ज किया गया।

वहीं बलरामपुर में 7.01 और कोरिया में आठ डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले तीन दिनों में ठंड और बढ़ेगी, जिस कारण रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री न्यूनतम गिरावट हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में आज मौसम शुष्क रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने के से वातावरण में नमी की मात्रा घट सकती है।

इस बार 21 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान गिरने लगेगा। इस दौरान न्यूनतम पारे में 2 से 3 डिग्री की गिरावट के आसार हैं, जबकि दिन के अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं दिख रहा है।

छत्तीसगढ़ में निरंतर सर्दी बढ़ने के कारण नौ जिलों का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री से नीचे है। इनमें सरगुजा संभाग अब भी सबसे ज्यादा ठंडा है। यहां न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री रिकार्ड किया गया। नारायणपुर की बात करें तो वहां तीन डिग्री, कांकेर, 10 डिग्री, महासमुंद, 11 दो राजनांदगांव, 11। पाँच डिग्री, मुंगेली 11। सात डिग्री, कोरबा 11 में पांच डिग्री, कोरिया में छह डिग्री, बलरामपुर सात डिग्री और सरगुजा 6.3 डिग्री तापमान रहा। 

--Advertisement--