
कांग्रेस के पूर्व विधायक सुशील रिंकू को आम आदमी पार्टी में शामिल होने की बड़ी सौगात मिली है। सत्तारूढ़ आप में शामिल होने के एक दिन बाद, पार्टी ने सुशील को जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए अपना प्रत्याशी घोषित किया।
बता दें कि काफी वक्त तक कांग्रेस में रहे सुशील रिंकू पांच अप्रैल को आप में शामिल हुए थे। इससे पहले सुशील रिंकू 2017 में जालंधर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक थे। सुशील रिंकू ने डीएवी कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई की है।
47 वर्षीय रिंकू छात्र जीवन से ही राजनीति में बहुत एक्टिव रहे हैं, छात्र राजनीति के दौरान वे एनएसयूआई के सक्रिय सदस्य थे. 2006 में वह जालंधर नगर निगम के पार्षद चुने गए। सुशील रिंकू के पिता लंबे समय तक कांग्रेस के पार्षद रहे।
सुशील रिंकू भी दो बार सभासद रहे और उनकी पत्नी भी एक बार पार्षद रहीं। सुशील रिंकू पहली बार जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट से चुनाव लड़े हैं