img

कांग्रेस ने बीते कल को बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार पर निशाना साधते हुए इल्जाम लगाया कि देश में नौकरियों की भारी कमी हो गई है, जो पिछले दस सालों में अपने चरम पर पहुंच गई है।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि भारत में बेरोजगारी के एक नए विश्लेषण से सरकार के पिछले दस सालों के कार्यकाल के दौरान रोजगार संकट का पता चला है। रमेश ने कहा कि यह विश्लेषण दुनिया के सर्वश्रेष्ठ अर्थशास्त्रियों द्वारा किया गया था जो लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में प्रोफेसर हैं।

कांग्रेस का आरोप

  • 30 से अधिक वर्षों में पहली बार, वेतन पाने वाले श्रमिकों की हिस्सेदारी में गिरावट आई है।
  • ग्रामीण मजदूरों की 5 % कमाई घटी है।
  • शीर्ष 20 कंपनियां 90 प्रतिशत लाभ कमा रही हैं, जबकि भारत में लाखों अन्य कंपनियां केवल 10 प्रतिशत लाभ कमा रही हैं।
  • 2014 में टॉप 20 कंपनियों का मुनाफा सिर्फ 40 % था।
  • 2019 में कॉरपोरेट टैक्स में 25 % कटौती से हर साल 1 लाख करोड़ का नुकसान।
  • हम युवाओं की शिक्षा और रोजगार के लिए काम करते हैं। आर्थिक असंतुलन, नोटबंदी, जीएसटी और बेरोजगारी ने देश के युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया है।