img

लैपटॉप जब भी हम खरीदते हैं तो हमेशा दिमाग में चलता है कि अच्छे से अच्छा लैपटॉप खरीदें क्योंकि सारे काम आजकल लैपटॉप से हो जाते हैं। लेकिन अब यही बात आती है कि अगर आपको अच्छा लैपटॉप चाहिए तो आपको ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे और आज के टाइम में अगर अच्छा लैपटॉप खरीदना है तो 40 से 50000 रुपए आपको खर्च करने पड़ते हैं। पर अब इस प्रॉब्लम को सॉल्व करने जा रही है रिलायंस।

जैसा कि रिलायंस हम जानते हैं ना कोई भी महंगी चीज होती है उसका सस्ता अल्टरनेटिव निकाल देती है। जैसे पहले मोबाइल महंगे होते थे तो उसमें सस्ता फोन निकाल दिया। इंटरनेट महंगा होता था, उसको सस्ता कर दिया। हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई जिसमें बताया गया कि रिलायंस जियो एक ऐसा लैपटॉप तैयार कर रही है जो कि 15 हजार रुपए में आपको पचास हजार रुपए वाले लैपटॉप जैसे फीचर्स देगा और सुनने में बहुत अच्छा लग रहा है क्योंकि कंपनी काम कर रही है अपने पहले सस्ते बजट सेगमेंट वाले जियो क्लाउड लैपटॉप पर।

जो सबसे सस्ता लैपटॉप हो सकता है और इसमें आपको सारे फीचर मिलेंगे जो कि आपको एक मिड रेंज सेगमेंट वाले लैपटॉप में देखने के लिए मिलते हैं और आज के टाइम में एजुकेशन भी हमारी बहुत ज्यादा लिमिटेड हो गई है।

इतने कम प्राइस सेगमेंट में इसमें आपको हाई ग्राफिक्स, गेमिंग और मल्टीटास्किंग के जितने भी फीचर्स है वो मिलेंगे। इसमें आपको हाई स्टोरेज मिल सकती है। यह भी माना जा रहा है कि ये जो लैपटॉप है, इसे गेमर्स के लिए डिजाइन किया गया जिसमें एडिशनल स्टोरेज दी जाएगी। 2024 में इसको लांच किया जा सकता है।

--Advertisement--