img

हाईस्कूल पास से लेकर हर योग्यता के लोगों के लिए कई सरकारी दफ्तरों में बंपर भर्तियां चल रही हैं। यदि आप सरकारी जॉब पाने का सपना देख रहे हैं तो ये अपने सपने को सच करने का सही मौका है।

असम राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड की तरफ से असम पुलिस में एसआई, कांस्टेबल, ड्राइवर कांस्टेबल और अन्य के 5563 पदों के लिए कैंडिडेट्स से आवेदन मांगे गए हैं।  अप्लाई करने की लॉस्ट डेट एक 1 नवंबर है।

बैंक में नौकरी करना चाहते हैं तो बैंक ऑफ महाराष्ट्र में अप्लाई कर सकते हैं। अप्लाई करने की लॉस्ट डेट एक 6 नवंबर है। बैंक में क्रेडिट ऑफिसर के 100 पदों पर भर्ती की जानी है। ज्यादा जानकारी के लिए आप बैंक की वेबसाइट पर वीजिट करें।

यूपी में बन रहे श्री राम के भव्य मंदिर में पुजारियों की भर्ती की जा रही है। अयोध्या में मंदिर के उद्घाटन से पहले श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट नए सेवकों की भर्ती कर रहा है। इसके लिए इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स से आवेदन भी मांगे गए हैं। अप्लाई करने की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर 2023 तक है। ट्रस्ट की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि प्रवेश परीक्षा के बाद चयनित लोगों को 06 महीने की ट्रेनिंग दी जाएगी।

 

 

 

--Advertisement--