img

एक 18 वर्षीय युवती की ऑनर किलिंग की रौंगटे खड़े कर देने वाली घटना उजागर हुई है। बताया जा रहा है कि लड़की के परिजनों ने ही उसे मौत के घाट उतार दिया। वारदात के पीछे लड़की का एक वायरल वीडियो है, जिसमें वो कई अन्य लड़कों के साथ डांस कर रही है। परिवार ने इस वारदात को स्थानीय जिरगा के आदेश पर अंजाम दिया।

जानकारी के अनुसार, लड़की के साथ वीडियो में दिखी दूसरी लड़की साथियों को भी मारने का हुक्म जिरगा ने दिया था। मगर वक्त रहते पुलिस वहां पहुंच गई, जिससे उसकी जान बच गई। ये घटना पाकिस्तान की है। इस तरह से लड़की की हत्या से पाकिस्तान में बहुत ज्यादा गुस्सा है। सभी लोग ऑनर किलिंग को खत्म करने की बात कर रहे हैं।

मामले में जांच अफसरों ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है। लड़की के परिजनों को अरेस्ट कर लिया गया है। वहीं, हिंसा बढ़ने के बाद वीडियो में दिखने वाले लड़के फिलहाल छिप गए हैं। युवती के शव को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में पोस्ट मार्टम के लिए भेजा गया था। इसके बाद लाश उसके परिवार को वापस कर दिया गया।
 

--Advertisement--