img

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले भाजपा पंजाब में बड़ा दांव खेलने जा रही है। कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए सुनील जाखड़ को पार्टी पंजाब का नया प्रधान बना सकती है। सूत्रों की मानें तो भाजपा आज ही कई प्रदेश समेत पंजाब में भी नए प्रमुख का ऐलान करेगी। सूत्रों की मानें तो अश्विनी शर्मा ने पंजाब भाजपा अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।

किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले जाखड़ न सिर्फ गांव से जुड़े हैं बल्कि शहरों में भी उनकी अच्छी पकड़ है। यही कारण है कि भाजपा पंजाब में उनके नाम पर दांव लगाने जा रही है। भाजपा दूसरे दलों के नेताओं को अपने साथ तो शामिल कर लेती है, किंतु उन्हें संगठन में अहम भूमिका में नहीं लाती। सुनील जाखड़ के नाम की चर्चा गृह मंत्री अमित शाह की गुरदासपुर रैली से शुरू हुई थी।

जानें कौन हैं सुनील जाखड़

सुनील जाखड़ डॉ. बलराम जाखड़ के बेटे हैं। बलराम जाखड़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे। वह 10 वर्षों तक लोकसभा अध्यक्ष भी रहे। बलराम जाखड़ को मध्य प्रदेश का राज्यपाल भी बनाया गया। जाखड़ परिवार का राज्य के अबोहर जनपद में बड़ा सियासी दबदबा है और पड़ोसी जिलों में भी उनकी मजबूत पकड़ है। 2002-2017 तक सुनील जाखड़ अबोहर विधानसभा सीट से निरंतर तीन मर्तबा विधायक रहे हैं। वह 2012-2017 तक पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता भी रहे हैं। सुनील जाखड़ 2017 से 2021 तक कांग्रेस के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। एक्टर विनोद खन्ना की मृत्यु के बाद सुनील जाखड़ ने गुरदासपुर लोकसभा सीट जीती।

 

 

--Advertisement--