img

Up kiran,Digital Desk : समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने सोमवार को भाजपा पर फॉर्म-7 के दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नकली हस्ताक्षरों के जरिए पीडीए समाज और अल्पसंख्यक वोटरों के वोट काटे जा रहे हैं। यादव ने चुनाव आयोग से कार्रवाई और मीडिया से लोकतंत्र बचाने की अपील की।

अखिलेश ने मीडिया और न्यायपालिका से की अपील

अपने सोशल मीडिया पोस्ट में अखिलेश यादव ने लिखा कि “माननीय न्यायालय संज्ञान ले”, क्योंकि भाजपाई घपलेबाज खुद फार्म-7 छापकर फर्जी हस्ताक्षर कर वोट काटने में लगे हैं। उन्होंने पत्रकारों से आग्रह किया कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की भूमिका निभाएं और इस धोखाधड़ी की रिपोर्ट करें।

फार्म-7 दुरुपयोग पर सख्त चेतावनी

यादव ने कहा कि फार्म-7 का दुरुपयोग एक गंभीर अपराध है और इसके लिए चुनाव आयोग को सख्त चेतावनी जारी करनी चाहिए। उन्होंने चेताया कि अगर चुनाव आयोग इस मामले में सक्रिय नहीं हुआ, तो भविष्य में यह प्रणाली ही लोकतंत्र को नुकसान पहुंचा सकती है। उनके अनुसार, जागरूक वोटर और पीडीए-प्रहरी इस फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ कर रहे हैं, और आयोग की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए इस पर तुरंत ध्यान देना जरूरी है।