img

एक कीमती पौधा बरसात के मौसम में अपने उगने लगता है। जिसके अनगिनत फायदे हैं। यह आपको खेतों, खलिहानों, सड़कों के किनारे या फिर नदी नालों के आस पास अपने उगा हुआ मिल जाता है। ये एक मध्यम आकार का पौधा है और इस पौधे की तने और जड़ें काफी मजबूत होती हैं और आसानी से न तो उखड़ती हैं और ना ही टूटती हैं। सर्दी जुकाम को ये पौधा 30 मिनट में ठीक कर सकता है?

बहुत लाभकारी है ये पौधा

हम बात कर रहे हैं नागबला पौधे की। नाग बला का पौधा अपने औषधीय गुणों के कारण जाना जाता है। आयुर्वेद के अनुसार नाग बला का पौधा काफी लाभकारी होता है। यह बुखार, घाव और त्वचा रोग में सहायक होता है। साथ ही और भी कई सारी बीमारियों को जड़ से समाप्त कर देता है।

यह गठिया के उपचार में भी काफी लाभकारी होता है। अक्सर उम्र बढ़ने के साथ या फिर हड्डियों में चोट लगने के कारण जोड़ों में दर्द का होना एक सामान्य समस्या बन गई है। ऐसे में लोग कई तरह के इलाज अपनाते हैं लेकिन इससे उन्हें कोई खास फायदा नहीं होता। लेकिन आप नाग बल का इस्तेमाल करके गठिया के दर्द से आराम पा सकते हैं। इसके लिए नाग बला की पत्तियों को पीसकर पेस्ट बना लें और हल्का गर्म कर लें। अब जहां पर दर्द हो रहा हो वहां पर इसे लगाएं। इससे आपको दर्द से तुरंत ही आराम मिल जाता है। इसी तरह आप इन पत्तियों का काढ़ा बनाकर भी पी सकते हैं। इससे भी गठिया में आराम मिलता है। यह सर्दी जुकाम में काफी फायदेमंद होता है।

मौसम में बदलाव होने पर या ठंडी चीजों का सेवन करने पर अक्सर लोग जुकाम से पीड़ित हो जाते हैं। लेकिन अगर आप नाग बल का इस्तेमाल करते हैं तो इससे आप सर्दी जुकाम से आराम पा सकते हैं। इसके लिए नाग बला की पत्तियों का रस नाक में डालने से और इसकी पत्तियों का सेवन करने से सर्दी और जुकाम खत्म हो जाता है। यह नाक और कान से खून बहने की समस्या है फायदेमंद होता है।

नाग बला के फल और जड़ का चूर्ण सेवन करना चाहिए। इसके सेवन से पेचिश में आराम मिलता है।

नोट- उपरोक्त जानकारी प्राचीन आयुर्वेद ग्रंथों के आधार पर है। यह भी सही है कि हर एक का शरीर एक दुसरे से अलग होता है और सभी नुस्खे सभी के लिए लाभदायक साबित नहीं होते। इन सब उपायों को करने से पहले चिकित्सकों से सलाह जरुर लें।

--Advertisement--