
इसरो अब मंगल ग्रह पर एक और अंतरिक्ष यान भेजने की तैयारी कर रहा है। इसरो ने अपने पहले ही प्रयास में सफलतापूर्वक एक स्पेस यान को मंगल की कक्षा में स्थापित कर दिया था। इसके बाद 9 वर्ष बाद इसरो एक बार फिर मंगल ग्रह पर सफर की तैयारी कर चुका है। इसरो के अफसरों ने कहा कि भारत का दूसरा मंगलयान मिशन-2 के साथ 4 पेलोड ले जाएगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलयान-2 पर लगे उपकरण मंगल ग्रह की विभिन्न विशेषताओं का अध्ययन करेंगे। इनमें अंतरग्रहीय धूल, मंगल ग्रह का वातावरण और पर्यावरण शामिल हैं।
एक अफसर ने नाम न छापने की शर्त पर कहा, ये सभी पेलोड विकास के अलग अलग चरणों में हैं। नौ साल पहले 24 सितंबर को भारत ने अपने पहले ही प्रयास में मंगलयान को सफलतापूर्वक मंगल की कक्षा में स्थापित कर इतिहास रचा था। किसी अन्य स्पेस संस्था को ऐसी सफलता नहीं मिली थी।
दूसरा मंगल मिशन मंगलयान-2 की चल रही तैयारियों के हिस्से के रूप में एक मार्स ऑर्बिट डस्ट एक्सपेरिमेंट (MODEX), एक रेडियो ऑकल्टेशन एक्सपेरिमेंट, एक ऊर्जावान आयन स्पेक्ट्रोमीटर और एक लैंगमुइर प्रोब और एक इलेक्ट्रिक फील्ड एक्सपेरिमेंट ले जाएगा।
--Advertisement--